सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सह पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। भारत रत्न द्वय लौह पुरुष नाम से विख्यात सरदार वल्लभभाई पटेल और लौह महिला कही जाने वाली इंदिरा गांधी के योगदान को भुला पाना नामुमकिन है। शनिवार को समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर चौक स्थित इंदिरा गांधी स्मारक स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सह पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह समस्तीपुर नगर निगम की मेयर अनीता राम…
Author: Dr. Sanjay Kumar
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में दिलाई गई सत्यनिष्ठा की शपथ ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। विश्वविद्यालय और केंद्र स्तर पर भ्रष्टाचार के निवारण के लिए उचित फोरम बनाए गए हैं। सभी कर्मचारियों को समर्पित भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। उन्हें यह भी समझना चाहिए कि उन्हें मिलने वाला वेतन समाज के लोगों के योगदान से आता है। ऐसे में अपने कार्यों के प्रति जवाबदेह और ईमानदार रहना जरूरी है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के…
गांव से पंचायत स्तर तक बच्चों की सुरक्षा के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण और मानव तस्करी जैसी घटनाओं से बचाने के लिए समस्तीपुर जिले के 10 प्रखंडों में बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों के गठन और सक्रियकरण की पहल की गई है। इसके तहत गांव और पंचायत स्तर पर समितियों को सशक्त बनाने के साथ बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के संयुक्त प्रयास से जिला पंचायती राज विभाग,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में एक से 30 नवंबर तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 5.0 चलाया जाएगा। इसके तहत पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया आसान बनाई गई है। चार और पांच नवंबर को मंडल के छह स्टेशनों पर मेगा शिविर भी लगाया जाएगा। नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा और दरभंगा स्टेशनों के एडीईएन कार्यालयों के अलावा समस्तीपुर स्थित पेंशन एसोसिएशन कार्यालय में शिविर आयोजित होंगे। घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाण-पत्र : 30 दिवसीय अभियान में डिजिटल सुविधा के जरिए पेंशनभोगी घर बैठे जीवन…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पटना। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने को लेकर खाद्य संरक्षा विभाग की सख्ती लगातार जारी है। इस क्रम में गुरुवार को खाद्य संरक्षा विभाग की ओर से 29 अक्टूबर को चलाए गए निरीक्षण अभियान के दौरान कैफे 7 गार्डन, होटल पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल, होटल द रॉयल बिहार, होटल जी डायमंड, द आर्च रेस्टोरेंट, मेसर्स घरौंदा और गणपति फूड प्लाजा की जांच की गई। इस दौरान खाद्य पदार्थों के भंडारण, रसोई की साफ-सफाई और जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता में कई तरह की अनियमितताएं सामने आईं। मानकों का पालन करने का निर्देश : होटल द…
समस्तीपुर मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत बैठक आयोजित ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का प्रमुख उद्देश्य रेलकर्मियों में सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्य एवं सार्वजनिक जीवन में प्रत्येक कर्मचारी को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता से करना चाहिए तथा सभी कार्य निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप संपन्न करने चाहिए। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर एक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ उप महाप्रबंधक सह मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार सिन्हा ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने, निर्णयों का उचित दस्तावेजीकरण…
दवाओं से संबंधित कोई शिकायत ई-मेल drugcomplaintbihar@gmail.com और फोन नंबर 0612-4619634 पर करें ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पटना। दवा की गुणवत्ता से समझौता आम आदमी की जिंदगी से समझौता करना होगा। इसलिए किसी स्तर पर दवाओ की गुणवत्ता में समझौता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बुधवार को दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए उक्त बातें कही। इस क्रम में उन्होंने निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों, एजेंसियों व दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही, इस दिशा में जनभागीदारी बढ़ाने…
Mausam ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। आगामी 30 एवं 31 अक्टूबर को उत्तर बिहार के कई जिलों में अनेक स्थानों पर मध्यम से बारिश होने की संभावना है। इस बाबत डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी आगामी 01 नवम्बर, 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण साइक्लोन अर्नब के सक्रिय प्रभाव से 29 से 31 अक्टूबर के दौरान उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर गरज–चमक एवं तेज…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। आज डिजिटलाइजेशन के दौर में इंटरनेट के माध्यम से दुनिया की तमाम सुविधाएं लोगों की हथेली में उपलब्ध हैं। हालांकि, इससे कई मामलों में जिंदगी आसान हुई है किंतु निजता सहित कई मामलों में जोखिम भी बढ़े हैं।इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए समझदारी और सावधानी जरूरी है। शहर के गौरव समस्तीपुर कॉलेज में मंगलवार की आयोजित साइबर सुरक्षा कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ‘शशि’ ने अपने संबोधन में उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर खतरों के…
करीब 1,000 प्रतिभागियों की भागीदारी से 2 किलोमीटर का वॉकथॉन का भी होगा आयोजन ओई नी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पटना। एचआईवी के प्रति जागरूकता बढ़ाना, लोगों को समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करना और इससे प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाप्त करना हम सभी की, व समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने युवाओं और आम लोगों से राष्ट्रीय रेड रन 4.0 और वॉकथॉन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जागरूकता का…