
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। उत्साह और उमंग जब शीर्ष पर हो तो मौसम को हथियार डालना पड़ ही जाता है। ऐसा ही नजारा था साल के पहले और ठंडे रविवार को शहर के काशीपुर स्थित उत्तर बिहार के लब्ध प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान लक्ष्य साइंस एण्ड कॉमर्स कोचिंग समस्तीपुर में।
वैसे, यहां मामला थोड़ा अलग था, कोचिंग के अनुशासित दिनचर्या से छुट्टी मिलने की खुशी पर मित्रों और सहेलियों से दो साल बाद बिछड़ने का अहसास हावी था। हर आंख नम थी हर जुबान पर एक ही कांपता स्वर “अपना ख्याल रखना”। पूरा कोचिंग परिसर भावुक हो रहा था।
अवसर था, 12 वीं के छात्र -छात्राओं का सत्र (2023-25) समाप्ति के उपरांत विदाई समारोह का।
निदेशक व अतिथि ने किया उद्घाटन :
अतिथि के स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद संस्थान के निदेशक ठाकुर उदय शंकर के नेतृत्व में अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।
सीखने की जानकारी जिद्द का नशा सबसे बड़ा :
तत्पश्चात मुख्य अतिथि शहर के जाने माने प्रतिष्ठित वरीय अधिवक्ता एवं राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के भूतपूर्व वैज्ञानिक डॉ. गिरीश कुमार ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि, “आज यह बेहद महत्वपूर्ण है कि आप किसी भी प्रकार के बुरे व्यसन से दूर रहें। याद रखिए सीखने की जिद्द से बड़ा कोई नशा नहीं है।”
गुरु, माता–पिता के योगदान को रखें याद :
डॉ ठाकुर कहा कि, “अपने गुरु और माता पिता को भगवान से भी श्रेष्ठ मानें। अपने जीवन में उनके योगदान को कभी ना भूले। जब तक यह याद रखेंगे और रोज कुछ सीखने के लिए तैयार रहेंगे आप जीवन के हर क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचेंगे।”
शिखर पर पहुंचने की जिद्द जरूरी :
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन ठाकुर उदय शंकर ने बच्चों को अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि, “शिक्षा इतनी शक्ति है कि, वह किसी को भी इच्छित क्षेत्र में शिखर तक पहुंचा सकती है। आवश्यकता है लक्ष्य के प्रति एकनिष्ठ संकल्पित प्रतिबद्धता, निरंतर समर्पित प्रयास के साथ–साथ शीर्ष पर पहुंचने के जिद्द की।”
अपने संबोधन में उन्होंने छात्र–छात्राओं को अपने समाज, राज्य और देश के विकास में अपनी भूमिका स्वयं तय कर सर्वोत्तम योगदान देने का आह्वान किया।
मौके पर एस. कुमार, एस. के. मिश्रा, संजीव कुमार झा, आभाष कुमार, डॉ. उमाशंकर विद्यार्थी, मणिकांत कुमार, जनार्दन चौधरी, यशवंत चौधरी, पंकज कुमार झा, हिमांशु रंजन, राजीव झा, मुरलीधर रजनी, विकास कुमार, राजेश कुमार, पिंटू कुमार झा, रविन्द्र शर्मा, रंजीत कुमार कर्ण, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार, धीरज कुमार, श्रवण कुमार, सूर्यकांत कुमार, एस. एस. प्रसाद, धर्मेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, नीतीश कुमार निराला, एस. के. चन्द्रा, राजकुमार झा, सुजीत कुमार और लक्ष्य इंटरटेशनल स्कूल के भूतपूर्व एवं वर्तमान शिक्षक व कर्मी मौजूद रहे।
2 Comments
Spot on with this write-up, I truly believe that this web site needs a great deal more attention.
I’ll probably be returning to see more, thanks for the info!
Hi there, i read your blog occasionally and i own a similar
one and i was just wondering if you get a lot of spam remarks?
If so how do you protect against it, any plugin or anything you can advise?
I get so much lately it’s driving me crazy so any support is very much appreciated.