
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत संचालित इंफॉर्मेशन सिक्युरिटी एजुकेशन एंड अवेयरनेस परियोजना के तहत द उम्मीद—राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं एनसीसी के पूर्ववर्ती कैडेट्स द्वारा संचालित सामाजिक संस्था—के संस्थापक एवं अध्यक्ष अमरजीत कुमार को साइबर एंबेसेडर के रूप में चयनित किया गया है।
मिशन साइबर चेतना :
बताते चलें कि, गरीब जरूरतमंदों की उम्मीद, ‘टीम द उम्मीद’ पूर्व से ही “मिशन साइबर चेतना” के माध्यम से समाज में साइबर जागरूकता हेतु निरंतर कार्य कर रही है। इस अभियान के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों, समुदायों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव, डिजिटल सुरक्षा और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
भारत सरकार के अधिकृत प्लेटफॉर्म से साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों को करेंगे संचालित :
आईएसईए साइबर एंबेसेडर बनने के पश्चात अमरजीत कुमार अब भारत सरकार के अधिकृत प्लेटफॉर्म के माध्यम से साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर संचालित करेंगे। ये कार्यक्रम सी-डीएसी (सेंटर फॉर डेवलेपमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग), हैदराबाद के राष्ट्रीय समन्वय में आयोजित किए जाएंगे।
समाज के लिए प्रेरणादायक :
युवा समाजसेवी की इस उपलब्धि पर द उम्मीद के एडवाइजरी बोर्ड सदस्य डॉ. महेश चौधरी, द उम्मीद मेडिकल कोर के अध्यक्ष डॉ. सौमेंदु मुखर्जी, डॉ. अपराजिता राय, बिहार एवं झारखंड के सीनियर साइबर डिफेंडर निदेशक रवि रंजन सहित संस्था से जुड़े सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दी। साथ ही इसे नई पीढ़ी और समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
उम्मीद :
द उम्मीद परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि यह जिम्मेदारी डिजिटल रूप से सुरक्षित समाज और सुरक्षित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।