Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • क्यों रहा समस्तीपुर पुलिस के लिए शुक्रवार उपलब्धियों वाला दिन
  • हंगामेदार रही 20 सूत्री समिति की बैठक
  • खरीफ फसलों की तैयारी के साथ क्या–क्या करें किसान
  • जानिए, कैसा रहेगा अगले 5 दिनों में मौसम का मिजाज
  • अप्रत्याशित जलवायु परिवर्तन एवं मजदूरों की कमी जैसी परिस्थितियों में डीएसआर तकनीक उपयोगी : डॉ. आर.के. तिवारी
  • मौसम की बदमिजाजी पर हौसला भारी
  • संकोच या झिझक से बढ़ेगी मुश्किल बिगड़ेगी सेहत – सुभीत कुमार सिंह
  • दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करना पड़ा भारी, कार्य में लापरवाही के आरोप में नप गए थानाध्यक्ष
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » परिवार, समाज के साथ साथ स्वस्थ राष्ट्र निर्माण केलिए महिलाओं का स्वस्थ रहना महत्वपूर्ण : रेल मंडल समस्तीपुर

परिवार, समाज के साथ साथ स्वस्थ राष्ट्र निर्माण केलिए महिलाओं का स्वस्थ रहना महत्वपूर्ण : रेल मंडल समस्तीपुर

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar25/01/2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
स्वास्थ्य शिविर में शामिल चिकित्सक व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। महिलाओं का स्वस्थ रहना परिवार और समाज के साथ–साथ स्वस्थ राष्ट्र निर्माण के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।” दरभंगा रेल स्वास्थ्य इकाई में आयोजित विशेष महिला स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान मंडल के चिकित्सकों ने उक्त बातें कही।

नियमित स्वास्थ्य जांच महत्वपूर्ण :

उन्होंने कहा कि, नियमित स्वास्थ्य जांच से कई गंभीर बीमारियों की पहचान प्रारंभिक अवस्था में ही हो जाती है, जिससे उपचार सरल, सस्ता और अधिक प्रभावी हो जाता है। विशेष रूप से महिलाओं में एनीमिया, हार्मोनल असंतुलन, हड्डियों की कमजोरी तथा स्त्री रोग संबंधी आम समस्याएँ हैं, जिन्हें समय पर पहचानना अत्यंत आवश्यक है।

महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन :

रेल महिला कल्याण संगठन एवं मंडल चिकित्सा विभाग, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को दरभंगा रेल स्वास्थ्य इकाई में एक विशेष महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिसमें महिला कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य परीक्षण व परामर्श प्रदान कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

50 महिलाओं को दी गई महिला स्वास्थ्य से जुड़ी विस्तृत जानकारी :

इस शिविर में कुल 50 महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें सामान्य चिकित्सा परीक्षण के साथ-साथ रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया, स्त्री रोग संबंधी परामर्श एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं महिला स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई।

मंडल के चिकित्सकों ने कहा :

इस अवसर पर मंडल के चिकित्सकों ने कहा कि, इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने और समय पर चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और महिला कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के लिए एक मजबूत निवारक स्वास्थ्य प्रणाली का कार्य करते हैं, जिससे दीर्घकालीन बीमारियों से बचाव संभव हो पाता है।”

महिला स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर के नियमित आयोजन की तैयारी :

मंडल मुख्यालय समस्तीपुर की सूचना पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मंडल द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के महिला स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविरों के नियमित आयोजन की योजना बनाई जा रही है, ताकि सभी महिला कर्मचारी एवं उनके परिजन स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त जीवन व्यतीत कर सकें।

 

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

East Central Railway Samastipur Devision
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

तो क्या फर्जी था एनकाउंटर? कठघरे में पुलिस और ऑपरेशन लंगड़ा

21/05/2026

30 वर्ष की आयु के बाद क्यों बढ़ जाती है मुंह की समस्याएं

11/05/2026

राष्ट्रीय लोक अदालत सफलतापूर्वक संपन्न, डीएम एसपी भी रहे मौजूद

10/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?