
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 मुंगेर। तिलका मांझी विश्वविद्यालय भागलपुर में आयोजित 7 दिवसीय राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में मुंगेर विश्वविद्यालय से 4 एनसीसी कैडेट्स विश्वविद्यालय और बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम समन्वयक ने दी जानकारी :
उक्त जानकारी देते हुए मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) और क्षेत्रीय निदेशालय पटना के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार द्वारा जारी पत्र के हवाले से बताया कि, “दिनांक 4 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित इस शिविर में देश भर से एनसीसी कैडेट्स शामिल होंगे जिनमें 13 प्रतिभागी बिहार से अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे।”
मुंगेर विश्वविद्यालय से चयनित स्वयंसेवक :
1. अंशु प्रिया – आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर (पेंटिंग एवं लोकगीत)
2. एकता निगम – कोशी कॉलेज, खगड़िया (नृत्य एवं गायन)
3. शाहिल प्रकाश – केएसएस कॉलेज, लखीसराय (भाषण एवं नृत्य)
4. सूरज कुमार – केकेएम कॉलेज, जमुई (अभिनय, भाषण)
शिविर के दौरान कई कार्यक्रम होंगे आयोजित :
बताते चलें कि राष्ट्रीय एकता शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यकम, शैक्षणिक कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिता, नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होना है।
पात्रता :
सहभागिता हेतु उन्हीं स्वयंसेवकों का चयन किया गया है जो ‘माई भारत पोर्टल’ पर राष्ट्रीय सेवा योजना, स्वयंसेवक के रूप में पंजीकृत हैं और, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, (कजरी व झूमर नृत्य, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, लोकनृत्य एवं लोकगीत आदि) क्षेत्रीय हस्त शिल्प, भाषा में निपुण तथा शैक्षणिक, सांस्कृतिक, प्रतिभा–कौशल और नेतृत्व क्षमता रखते हैं।
कुलपति से मिले चयनित प्रतिभागी :
प्रतिभागियों को दिनांक 3 फरवरी, 2026 के शाम को शिविर स्थल पर पहुँचना है। चयनित प्रतिभागियों ने शुक्रवार को मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ) संजय कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। जहां कुलपति ने उन्हें टी-शर्ट, एनएसएस कैप, एनएसएस बैज इत्यादि प्रदान कर बधाई देते हुए सफल वापसी की शुभकामनाएं दी।
कुलपति ने कहा :
मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डाॅ) संजय कुमार ने मुलाकात के दौरान कहा कि, “मुंगेर विश्वविद्यालय लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित शिविर, गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2026, राष्ट्रीय एकता शिविर और एडवेंचर कैंप, शोध टीम इत्यादि में मुंगेर विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों का चयन एनएसएस की सक्रियता का परिणाम है।”
कुलसचिव ने कहा :
मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) घनश्याम राय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, एक बार फिर राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए मुंगेर विश्वविद्यालय से 4 प्रतिभागियों का चयन सिर्फ चयन नहीं, बल्कि प्रतिभा का सम्मान है। उन्होंने कहा कि, यह प्रमाण है कि, कुलपति की नेतृत्व क्षमता और कार्यक्रम समन्वयक के श्रमशील प्रयासों से राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय की अपनी मजबूत पहचान बनी है।”
पदाधिकारियों व प्राध्यापकों ने दी बधाई :
इस उपलब्धि केलिए विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू एवं सभी पदाधिकारियों सहित, डॉ. दशरथ प्रजापति, डॉ. कलाल बाखला, डॉ. दिवाकर कुमार, डॉ. प्रियजन तिवारी, डॉ. अंशु राय, डॉ. सूरज कोनार, डॉ. कुंदन लाल, डॉ. संजय मांझी, के अलावा, संबंधित कॉलेज के प्राचार्य प्रो (डॉ.) बिजेंद्र कुमार, प्रो (डॉ.) गिरीश चंद्र पांडे , प्रो (डॉ.) कंचन गुप्ता, प्रो (डॉ.) कपिल देव महतो, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार, डॉ. कुमार बलवंत सिंह, डॉ. सुदीप्ता मंडल, डॉ. अमित कुमार ने बधाई दिया है।
कार्यालय कर्मी सुमंत कुमार और सौरव शांडिल्य ने स्वयंसेवकों का दस्तावेज सत्यापन कर, अंतिम सूची क्षेत्रीय निदेशालय पटना को भेज दिया है।