
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। नितीन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलक्ष्य में जिला कार्यालय पर जुटे भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, मिठाइयां बांटी और खुशी का इजहार करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
4 बार बाँकीपुर विधायक रहे नितिन नबीन हैं सड़क निर्माण मंत्री :
दिग्गज भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के सुपुत्र बाँकीपुर से 4 बार विधायक रहे वर्तमान बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री श्री नबीन को अभी हाल ही में जेपी नड्डा की जगह पर भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। सोमवार को उन्हें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
जिलाध्यक्ष द्वय सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल :
इस कार्यक्रम में समस्तीपुर भाजपा उत्तरी के जिला अध्यक्ष नीलम सहनी, दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, ललन सिंह, मनोज सिंह, मुकेश कुमार सिंह, वैद्यनाथ झा, सुरेश साह, अधिवक्ता कृष्ण कुमार, जिला उपाध्यक्ष श्याम पासवान, संजय सिंह, कमलकांत राय, अंशू अकेला, चंदन मिश्रा, वीणा साह, प्रभा मालाकार, वीरेंद्र यादव, सुशील पासवान, सुशील चौबे, सहित अन्य लोग शामिल रहे।