
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 मोरवा। “पिछले बार की तरह इस बार भी आदर्श सामूहिक विवाह समारोह ऐतिहासिक होगा और ख़ुदनेश्वर धाम मोरवा, मैथिली और भोजपुरी के अद्भुत संयोग का साक्षी बनेगा, जब 51 नव दंपत्तियों को आशीर्वाद देने सुप्रसिद्ध लोक गायिका सह अलीनगर से निर्वाचित युवा विधायक मैथिली ठाकुर और सुविख्यात भोजपुरी गायक व अभिनेता दिल्ली से निर्वाचित सांसद मनोज तिवारी मोरवा पधारेंगे।”
कुशवाहा एकता संघ ट्रस्ट के संयोजक प्रख्यात समाजसेवी ओमप्रकाश हरिओम ने अपने आवासीय परिसर में आदर्श सामूहिक विवाह के आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उक्त बातें कही।
उन्होंने बताया कि, “इस समारोह में और भी नामचीन हस्तियों के आने की संभावना है। सभी से बातचीत हो गई है, और सभी ने सहमति भी दे दी है।”
विवाह से विदाई तक सारा इंतजाम करेगी आयोजन समिति :
श्री हरिओम ने स्पष्ट किया कि, “इस समारोह में दूल्हा और दुल्हन को आवश्यक पोशाक, मंगलसूत्र, हनुमानी, एवं शादी से विदाई तक उपहार सहित सभी सामग्रियों की व्यवस्था आदर्श सामूहिक विवाह समारोह समिति के द्वारा किया जाएगा। इसके लिए कन्याओं के माता-पिता को व्यय का भार वाहन नहीं करना पड़ेगा।”
विवाह समारोह स्थल का किया निरीक्षण :
इस बैठक में समस्तीपुर जिला सहित कई जिलों के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान ऐतिहासिक सामूहिक आदर्श विवाह समारोह को लेकर प्रोफेसर अवधेश कुमार झा द्वारा रचित कविता का पाठ किया गया। बैठक के अंत में आयोजन समिति के सदस्यों ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया।
नेता, समाजसेवी, सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल :
मौके पर क्षेत्र के सुविख्यात नेता एवं समाजसेवी राम भवन चौधरी उर्फ बालो बाबू, समिति के सचिव लखन सिंह कुशवाहा, कोषाध्यक्ष डॉक्टर बलराम सिंह, रामचंद्र चौधरी, बैद्यनाथ चौधरी, राजीव मिश्र, प्रखंड सहकारिता अध्यक्ष सह प्रोफेसर अशोक कुमार झा, डॉ मनोहर प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया चंदेश्वर प्रसाद सिंह, सुशील कुमार, डॉ उदय शंकर शर्मा, कृष्णनंदन शर्मा, डॉक्टर राजेश कुमार सिंह, लाल बाबू सिंह कुशवाहा, आलोक कुमार सिंह कुशवाहा, कृष्ण देव सिंह, रवि कुमार, रवि रंजन, प्रभात कुमार आदि सहित सैकड़ो सहयोगी एवं ग्रामीण भी मौजूद थे।