Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छात्र-छात्राओं ने लिया बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प
  • हम सिर्फ दिखाने के लिए डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर नहीं लगाते  – संजय सिंह
  • विषुव संक्रांति के अवसर पर संथालपरगाना मित्र मंडल ने मनाया 16वाँ स्थापना दिवस
  • प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु दर शून्य करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – डॉ. राणा नितेश
  • भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन
  • उपभोक्ताओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए गैस सिलेंडर की उपलब्धता करें सुनिश्चित : एसडीओ
  • जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारी पूर्ण राष्ट्रीय कार्य : डीएम
  • डॉ. अम्बेडकर की विचारधारा से मिली मानवता को मजबूती : डॉ. शशि
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » किया जाएगा 5000 युवाओं को प्रशिक्षित, सभी जिलों में होगी पूर्णकालिक कार्यकर्ता की नियुक्ति : अजीत शिंदे

किया जाएगा 5000 युवाओं को प्रशिक्षित, सभी जिलों में होगी पूर्णकालिक कार्यकर्ता की नियुक्ति : अजीत शिंदे

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar05/01/2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
पुष्पांजलि अर्पित करते अतिथि व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। “आने वाले एक साल के अंदर जिला, राज्य स्तर पर युवाओं केलिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। बिहार के सभी जिलों से 5000 युवाओं को प्रशिक्षित कर सेवा दल के सिद्धांतों से लैश किया जाएगा।”

राष्ट्र सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत शिंदे ने शनिवार को राष्ट्र सेवा दल बिहार के प्रांतीय बैठक को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही।

इस दौरान उन्होंने कहा कि, “मार्च से पहले वाराणसी या दिल्ली में राष्ट्रीय अभ्यास शिविर आयोजित होगा और आने वाले समय में बिहार के बीस जिलों में पूर्णकालिक कार्यकर्ता की नियुक्ति की जाएगी।”

बताते चलें कि, जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र कार्यालय अवस्थित सावित्री बाई फूले सभा भवन में शनिवार को सावित्रीबाई फुले के जयंती के अवसर पर राष्ट्र सेवा दल, बिहार के सदस्यों का प्रांतीय बैठक सह विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राष्ट्र सेवा दल, बिहार प्रदेश कार्याध्यक्ष अभय कुमार अकेला की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रांतीय बैठक सह जागरूकता कार्यक्रम का संचालन रासे दल के प्रदेश सचिव रविन्द्र कुमार सिंह ने किया।

स्वागत और उद्घाटन :

इस अवसर पर सबसे पहले अतिथियों के स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद, मुख्य अतिथि राष्ट्र सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित शिंदे, पूर्व कार्याध्यक्ष उदय और राष्ट्रीय प्रशिक्षक नंदलाल मंडल, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

सामाजिक कुप्रथाओं और कुरीतियों को जड़ से मिटाने का आह्वान :

इस दौरान नारी सशक्तिकरण की क्रांति ज्योति भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले के जीवन गाथा पर विस्तृत चर्चा करते हुए वक्ताओं ने “अशिक्षा, लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह जैसे सामाजिक कुप्रथाओं और कुरीतियों को जड़ से मिटाने का आह्वान किया।”

सावित्री बाई फुले ने रखी बालिका शिक्षा की नींव :

इस अवसर पर श्री पासवान ने सावित्रीबाई फुले के जीवन के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि, “उन्होंने समाज के कड़े विरोध और अपमान के बावजूद देश में बालिका शिक्षा की नींव रखी। दरअसल महिलाओं के सामाजिक स्थिति में बदलाव का सिलसिला वहीं से प्रारंभ हुआ था।”

वहीं जिला प्रतिनिधि, राष्ट्र सेवा दल वीणा कुमारी ने कहा कि, “वे महिला सशक्तिकरण की वास्तविक प्रेरणास्त्रोत थीं।” उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपील किया कि,

अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की वकालत : 

सामाजिक सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए राष्ट्र सेवा दल, बिहार के कोषाध्यक्ष, सुरेन्द्र कुमार ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की वकालत की और घरेलू हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 181 तथा 1098, 112 से मिलने वाली निःशुल्क सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बैठक के दौरान लोगों को स्वच्छता प्रबंधन, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल दुर्व्यापार आदि के प्रति जागरूक भी किया गया।

राष्ट्र सेवा दल के दर्जनों कार्यकर्ता हुए शामिल : 

मौके पर राष्ट्र सेवा दल सैनिक भानु सिंह, कार्यसमिति सदस्य, राष्ट्र सेवा दल, बिहार दिप्ती कुमारी, राष्ट्र सेवा दल, समस्तीपुर के विभा कुमारी, दिनेश प्रसाद चौरसिया, ललिता कुमारी, संदीप कुमार, बलराम चौरसिया, किरण कुमारी, माजदा खातुन, पप्पु यादव, सरिता कुमारी, रीता कुमारी, रंजू कुमारी, रानी कुमारी, मयंक कुमार सिन्हा, कुशेश्वर राय, अमित कुमार राम, हर्षमोहन कुमार, नवनीत कुमार, संजय कुमार साह, बबिता कुमारी, अनुष्का कुमारी, प्रिंस कुमार, उपस्थित रहे। अंत में सभी ने सावित्री बाई फुले की तस्वीर पर पुष्पार्पण और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Jawahar Jyoti Bal Vikas Kendra Samastipur Rashtr Sewa Dal
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन

14/04/2026

दानापुर मंडल में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य हेतु ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

10/04/2026

न गैस की किल्लत है न डीजल पेट्रोल की कमी, अफवाहों से बचने की जरूरत – एसडीओ

02/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?