
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समीर कुमार के निर्देश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मनोज कुमार के मार्गदर्शन में मिथिला दुग्ध उत्पादक संघ ‘सुधा डेयरी’ समस्तीपुर परिसर में पर्यावरण कानूनी साक्षरता और सामुदायिक सुरक्षा पहल – ‘आज सुरक्षित, कल सुरक्षित’ विषयक विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कानूनी सेवाएं सुलभ कराना नालसा का उद्देश्य :
आगत अतिथियों के स्वागत और उद्घाटन की औपचारिकता के बाद, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशा सेवा संस्थान समस्तीपुर के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कहा कि, “इस योजना का उद्देश्य लोगों को उन कानूनों से अवगत कराना है जो, कि प्रदूषण, अवैध कटान और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के खिलाफ उनकी रक्षा करते हैं।”
उन्होंने कहा कि, “नालसा योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कानूनी सेवाएं सुलभ हों।”
मौके पर अधिकार मित्र गौतम कुमार झा आदि उपस्थित थे। आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन वसंत कुमार ने किया।
आपदा जोखिम न्यूनीकरण :
वहीं दूसरी ओर बिशनपुर पंचायत भवन पर आपदा प्रबंधन विषय पर विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहां पैनल अधिवक्ता राजीव पोद्दार एवं मो अंजार ने ‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण’ के तहत आपात परिस्थितियों में क्षति कम करने और तत्कालीन परिस्थिति में विधिक सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।