
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। उत्तराखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री के पति द्वारा बिहार की बेटियों को “बिकाऊ” कहे जाने जैसे आपत्तिजनक, निंदनीय और महिला विरोधी बयान के खिलाफ समस्तीपुर जिला मुख्यालय पर शनिवार को व्यापक जनआक्रोश देखने को मिला जब, विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुणाल कुमार के नेतृत्व में पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कुणाल कुमार ने कहा कि, “बिहार की बेटियों को ‘बिकाऊ’ कहना सिर्फ बिहार ही नहीं, पूरे देश की महिलाओं का अपमान है। यह बयान घृणित और सामंती मानसिकता को दर्शाता है, जिसे बिहार का समाज किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगा।”
महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं :
उन्होंने क्षोभ जताते हुए कहा कि, “जिस व्यक्ति का संबंध महिला सशक्तिकरण जैसे संवेदनशील मंत्रालय से हो, उसके परिवार द्वारा इस प्रकार की भाषा का प्रयोग अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। समस्तीपुर की जनता ने आज स्पष्ट संदेश दे दिया है कि महिलाओं के सम्मान पर कोई समझौता नहीं होगा।”
सामाजिक संदेश :
इस जन आंदोलन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि, “बिहार की बेटियां सम्मान, स्वाभिमान और समान अधिकार की प्रतीक हैं। उनका अपमान कतई सहन नहीं किया जा सकता।”
आंदोलन तेज करने की चेतावनी :
इस दौरान वीआईपी नेता कुणाल कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मंत्री के पति सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो आने वाले समय में और भी लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन किए जाएंगे।
काफी लोग थे मौजूद :
कार्यक्रम में मंतोष कुमार, निकीर कुमार, गोविंद कुमार, बरहुना पंचायत के बाने मुखिया लाल बाबू, पवन कुमार, अनिल कुमार ज्ञानी, डॉ. विजय कुमार, अंगद कुमार, गुल्लू कुमार, माधव कुमार, निशांत कुमार, सुमित कुमार, गौतम कुमार, गुलशन कुमार, सत्यम कुमार, राजीश कुमार, वीरेंद्र कुमार, अशोक राय, संजीव राय, जितेंद्र राय, गुल्लू राय, राकेश कुमार, मनी कुमार, विवेक कुमार, मनोज कुमार, अनिता देवी, सरिता देवी, मोनी कुमारी, सुनैना देवी सहित सैकड़ों महिलाओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे।