
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। “रोजगार सृजन, ग्रामीण विकास और विकसित राष्ट्र की परिकल्पना को अलग अलग उद्देश्यों के रूप में परिभाषित नहीं किया जा सकता। न ही ग्रामीण विकास के बगैर विकसित राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है।”
शुक्रवार को शहर के परिसदन में राज्य सभा सांसद व भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही।
भाजपा समस्तीपुर ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को लेकर प्रस्तावित विकसित भारत “जी राम जी” कानून को लेकर भाजपा समस्तीपुर ने परिसदन समस्तीपुर में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
लोक समझ पर आधारित है ‘विबी जी राम जी’ :
श्रीमती गुप्ता ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “इसीलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत लक्ष्य 2047 तक भारत को वैभवशाली बनाने को लेकर विकसित भारत रोजगार और आजिविका मिशन की गारंटी (ग्रामीण) यानी “वीबी जी राम जी” नाम से ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को तैयार किया गया है। ‘विबी जी राम जी’ पूरी तरह से लोक जरूरतों और लोक समझ पर आधारित है।
भ्रष्टाचार और लूट खसोट वाली योजना बन गई थी ‘मनरेगा’ :
मनरेगा को लेकर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस और यूपीए सरकार द्वारा 2006 में नरेगा के नाम से प्रारम्भ किया गया व 2009 में ‘मनेरगा’ के नाम से नामित किया गया था। मगर इस योजना में ढांचागत और तकनीकी खामियों के कारण जिस योजना से ग्रामीण विकास और मजदूरों का उद्धार होना था वह भ्रष्ट और लूट योजना बन गई थी।
सिर्फ गांधी जी का नाम काफी नहीं :
नक़ली जॉब कार्ड, फर्जी लाभार्थी, बढ़ा चढ़ाकर मनगढ़ंत हाजरी रजिस्टर तैयार कर, आंशिक भुगतान करके सिर्फ महात्मा गांधी जी के नाम देने से ‘मनेरगा’ कामयाब कैसे हो पाता। इसमें गांधी जी के सत्य और आदर्श का कोई स्थान नहीं था।
विवादित हो गया था मनरेगा :
इस तरह एक लोक कल्याणकारी योजना ‘मनेरगा’ ग्रामीण क्षेत्रों में लूट खसोट और भ्रष्टाचार की योजना बन कर रह गया था। विभिन्न राजनीतिक दल, समाजिक कार्यकर्ता व मजदूर नेता इस बात को लगातार उठा रहे थे। यह योजना ज्यादा विवादित हो गया था।
विकसित भारत 2047 रोडमैप के अनुरूप ग्रामीण रोजगार नीति है ‘विबी जी राम जी योजना’ :
इन तकनीकी खामियों को दूर कर बने नए अधिनियम ‘विबी जी राम जी’ का उद्देश्य, बेहतर आजीविका, टिकाऊ उच्च गुणवत्ता युक्त ग्रामीण रोजगार सृजन, व तकनीक आधारित पारदर्शिता के माध्यम से भ्रष्टाचार समाप्त करना, जवाबदेही के साथ सहकारी संघवाद को मजबूत करना, ग्राम स्तरीय योजना को राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा प्राथमिकताओं के साथ एकीकृत करना, ग्रामीण रोज़गार निति को विकसित भारत 2047 रोडमैप अनुरूप बनाना आदि है।
विशेषता : प्रशासनिक संरचना को सुदृढ़ –
इस मजबूत उद्देश्य को पूरा करने के लिए, इसे विस्तारित रोजगार गारंटी, कृषि आवश्यकताओं के अनुसार रोजगार समय निर्धारण, कार्यों की परिणामोन्मूख, प्राकृतिक, एकीकृत जमीनी स्तर की योजना प्रौद्योगिकी को कानूनी अनिवार्यता के रूप में शामिल कर, समयबद्ध भुगतान एवं प्रशासनिक संरचना को सुदृढ़ बनाया गया है।
न्यायसंगत और कानूनी रूप से काम की गारंटी :
जिसमें गरीब मजदूरों के लिए न्यायसंगत और कानूनी रूप से पूर्ण गारंटी युक्त एक सौ की जगह एक सौ पच्चीस दिन रोजगार की गारंटी दी गई है। खेत-खलिहान व परिवारिक काम करते हुए रोजगार गारंटी की बात कही गई है।
अध्यक्षता और संचालन :
भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम सहनी और दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस प्रेस वार्ता का संचालन जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने किया।
कई गणमान्य नेता और कार्यकर्ता थे मौजूद :
प्रेस वार्ता में एमएलसी डाॅ तरूण कुमार, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान, भाजपा के बिहार प्रदेश बीस सुत्री सदस्य जगरनाथ ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, शशिकांत आनंद, उमेश कुशवाहा, विमला सिंह, जिला महामंत्री ललन सिंह, मनोज सिंह, मुख्य प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्याम पासवान, विष्णुदेव कुशवाहा, राकेश राज, अशोक नायक, सुशील पासवान, प्रभा मालाकार, राहुल कुमार, अमृतांशु कुमार, राजेश कुमार, माला शर्मा, ललन पाठक, अमरेश साह, सुरेश साह, प्रशांत कुमार, संजू सोनी, विजय चौधरी, नीलम देवी सहित कई लोग मौजूद थे।