गर्म वस्त्र और गर्म हो भोजन, ठंड में जीवन हो आसान। आवासन हो गर्म ठंड में, पशुओं का भी रखें ध्यान।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर । पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर जिले में भी देखा जा रहा है। जिले में पछुआ हवा और गिरते तापमान के कारण शीत लहर और प्रचण्ड ठंड का कहर लगातार जारी है। जिसके कारण स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ने की संभावना हैं।
इन परिस्थितियों में जिला प्रशासन आम जन की सुविधा के लिए लगातार एक्शन मोड में सक्रिय है। लोगों की मुश्किलें कम करने के लिए जिला प्रशासन ने सुझाव जारी करते हुए कहा है कि,
खान–पान का रखें ध्यान :
1) शरीर को गर्म रखें, यथा संभव गर्म पानी का सेवन करें और गर्म खाना खाएं। और प्रशासन द्वारा उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं।
जरूरत पड़ने पर रैन बसेरा का करें उपयोग :
2) रोसड़ा अंचल अंतर्गत नगर परिषद के पीछे, दलसिंहसराय अंचल अंतर्गत घाट नवादा वार्ड नं0-01 एवं समस्तीपुर अंचल अंतर्गत बस स्टैंड (नगर थाना के समीप) के पास बेघरों के लिए रैन बसेरों का प्रबंध किया गया है, जहाँ कंबल/बिस्तर आदि उपलब्ध हैं। इन सुविधाओं का उपयोग करें।
अलाव का उठाएं लाभ :
3) जगह–जगह प्रशासन द्वारा अलाव उपलब्ध कराया गया है। अत्यधिक ठंड के दिनों में सामुदायिक केन्द्रों, सार्वजनिक स्थलों, चौक–चौराहों पर, जहाँ भी प्रशासन द्वारा अलाव का प्रबंधन किया गया हो, उसका लाभ उठाएँ।
पशुओं का भी रखें ध्यान :
4) पशुओं को ढक कर रखें और पशुशाला को गर्म रखने की समुचित प्रबंध करें। पशुओं के ठंड के कारण बीमार होने पर पशु अस्पताल / पशु चिकित्सक की सलाह लें।
रहें सावधान और सतर्क :
5) अंगीठी, हीटर, अलाव आदि का प्रयोग करते समय सावधान और सतर्क रहें व कमरे को हवादार रखें ताकि जहरीले धुएँ से नुकसान न हो।
6) समाचार पत्र/रेडियो/टेलविजन/मोबाईल आदि संचार माध्यमों से मौसम की जानकारी लेते रहे।