
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 मुंगेर। “मुंगेर विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में आगामी 12 जनवरी से 19 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें शामिल प्रतिभागियों को प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।”
राष्ट्रीय एकता शिविर में शामिल होंगे सफल प्रतिभागी :
मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) घनश्याम राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त जानकारी देते हुए कहा कि, “इस ‘7 दिवसीय मेगा इवेंट’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता शिविर हेतु चयनित किया जाएगा।”
एनएसएस कैलेंडर के अनुसार होता है आयोजन :
उन्होंने बताया है कि, “एनएसएस कैलेंडर के अनुसार राष्ट्रीय युवा सप्ताह 12 जनवरी से 19 जनवरी तक आयोजित किया जाता है। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। एनएसएस का ध्येय वाक्य भी ‘नाॅट मी, बट यू’ अर्थात ‘निःस्वार्थ सेवा’ स्वामी विवेकानंद की विचारधारा से प्रेरित है।”
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि,
“एक सप्ताह के कार्यक्रम के दौरान :
“12 जनवरी, 2026 को राष्ट्रीय युवा दिवस के साथ राष्ट्रीय युवा सप्ताह का उद्घाटन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा आरडी एंड डीजे कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया जाएगा।”
“13 जनवरी को सभी एनएसएस इकाइयों द्वारा कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता, 15 जनवरी को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, 16 जनवरी को पौधारोपण अथवा ब्लड डोनेशन कैंप या हेल्थ चेकअप कैंप, 17 जनवरी को भाषण प्रतियोगिता और 19 जनवरी को सभी एनएसएस इकाइयों द्वारा कॉलेज में पुरस्कार वितरण के साथ समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा।”
सम्मानित व पुरस्कृत होंगे प्रतिभागी :
समापन समारोह में युवा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा, साथ ही शेष सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
त्रि सदस्यीय आयोजन कमिटी गठित :
12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम को सफल आयोजन के लिए तीन सदस्य आयोजन कमेटी का गठन किया गया है जिसमें डॉ कुंदन लाल, डॉ राजेश कुमार सिंह और डॉ संजय मांझी शामिल हैं।
दो इवेंट कॉर्डिनेटर मनोनीत :
बीआरएम कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ वंदना कुमारी और जेएमएस कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी मो तबारक अंसारी को इवेंट कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।कार्यक्रम का संचालन जेसीजे कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ चंदन कुमार द्वारा किया जाएगा।
डीएसडब्ल्यू ने कहा :
वहीं, मुंगेर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो. (डॉ.) महेश्वर मिश्रा ने कहा कि, “राष्ट्रीय युवा सप्ताह के दौरान छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।”
कुलपति ने भेजा संदेश :
मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार ने संदेश के माध्यम से कहा कि, “मुंगेर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय युवा सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं के प्रतिभाओं को निखारा जाएगा।”
उन्होंने कहा कि, “इससे एकेडमिक गतिविधि के साथ-साथ ‘एक्स्ट्रा कैरिकुलर एक्टिविटीज’ को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया जाएगा।”
तैयारी में जुटे कर्मी :
एनएसएस कार्यालय कर्मी सौरव शांडिल्य और सुमन कुमार ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है ताकि कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा सके।