.ओईनी न्यूज नेटवर्क। रत्न शंकर भारद्वाज। Oini 24 विद्यापतिनगर । अमृत भारत स्टेशन के तहत समस्तीपुर जिले के जिन रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होना है उसमें समस्तीपुर जिला स्थित भक्त-भगवान-और माता गंगा की मिलन स्थली विद्यापतिधाम भी शामिल है। कायाकल्प कब होगा, होगा तो क्या क्या होगा, कैसा होगा इन बातों को छोड दें ये बातें भविष्य की गर्त में हैं। मौजूदा हालात यह है कि विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन पर सामान्य यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। रेल प्रशासन की उदासीनता कहें या लापरवाही, प्रति दिन दर्जनों गाडियों के ठहराव हजारों यात्रियों के आवागमन और लाखों के रेल राजस्व का…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर । अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं। कहीं कही हल्की वर्षा हो सकती है । शेष सभी जिलों में गर्मी का असर दिखेगा। डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 23 जुलाई, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में अच्छी वर्षा की सम्भावना नहीं है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय प्रांगण में आयोजित चतुर्थ दीक्षांत समारोह उपस्थित कुलपति डॉ पी एस पांडेय ने मुख्य अतिथि वह अन्य अतिथियों संबोधित करते हुए कहा कि भारत आदि काल से ही कृषि एवं ऋषि का देश रहा है। यहां की संस्कृति खान पान व पहनावा कृषि पर आधारित है। पूसा की महत्ता और पौराणिकता का उल्लेख करते हुए डॉ पांडेय ने कहा कि पूसा पुषण देवता के नाम से इतिहास के पन्नों में वर्णित है। वहीं कृषि एवं अनुसंधान की है जन्मस्थली भी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मोहनपुर । गुरूवार को बारिश की संभावना और आसमान में उमडते घुमडते बादलों की बीच कुलपति ललित नारायण मिथिला विश्वविद्याल दरभंगा के कुलपति प्रो.(डॉ.) संजय कुमार चैधरी एवं अनुमंडलाधिकारी, पटोरी विकाश पांडेय ने जीएमआरडी कॉलेज मोहनपुर के मुख्य द्वार का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो (डॉ) कुशेश्वर यादव ने किया। इस दौरान सबसे पहले प्राचार्य श्री यादव ने कुलपति एवं अनुमंडल पदाधिकारी का मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, शाॅल एवं पुष्प गुच्छादि से अभिनंदन किया। तदुपरांत कुलपति डाॅ चैधरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत शिलान्यास किया। इस…
ओईनी न्यूज नेटवक। Oini 24 समस्तीपुर । पिछले दिनों हुई सावन की पहली बारिश ने नगर निगम द्वारा कराये गये कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोल कर रख दी है। जब हाल ही में नगर निगम द्वारा बनाया गया सड़क ध्वस्त हो गया। हम बात कर रहे हैं नगर निगम क्षेत्र के काशीपुर वीर कुंवर सिंह कॉलोनी के सड़क की। कचहरी से शिक्षा भवन जाने वाली यह सडक जगह जगह एक तरफ धस जाने के कारण खतरनाक ढंग से टूटी हुइ थी। अभी करीब साल भर पहले ही बनी इस सड़क की गुणवत्ता का परिणाम है कि सावन की पहली…
ओईनी न्यूज नेटवक। Oini 24 पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के प्रांगण में चतुर्थ दीक्षांत समारोह का सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियों का मिथिला की परंपरा के मुताबिक पाग, शाॅल, स्मृतिचिन्ह, पुष्प गुच्छ आदि स्वागत अभिनंदन, कुलगीत प्रसारण एवं कुलपति डाॅ पीएस पाण्डेय के नेतृत्व में आगत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन के साथ समारोह ने दिशा पकडी। गुरुवार को आयोजित इस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि ज्ञान-विज्ञान से ओतप्रोत पूसा की धरती कृषि एवं अनुसंधान…
Oini 24 ओईनी न्यूजा नेटवर्क समस्तीपुर । हिन्दी की बिंदी उर्दू सही मायने में प्रेम की भाषा है। यह गंगा जमुनी तहजीब की निशानी है। आज बगैर उर्दू के सरस हिन्दी की कल्पना बेमानी है। बिहार सरकार और जिला प्रशासन लगातार उर्दू की उन्नति के लिए कोशिश कर रहा है। जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग उर्दू निदेशालय के तत्वाधान में जिला उर्दू भाषा कोषांग समाहरणालय समस्तीपुर के द्वारा आयोजित फरोगे उर्दू सेमिनार, मुशायरा एवं कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कही। शहर के कर्पूरी सभागार में आयोजित समारोह में अतिथियों के स्वागत व दीप प्रज्वनल की…
Oini 24 ओईनी न्यूजा नेटवर्क समस्तीपुर। हमारी संस्कृति में पेड-पौधे, जीव-जन्तु, पशु-पक्षी, धरती-आकाश, सुर्य-चंद्रमा यहां तक कि बादलों की पूजा अर्चना करने की परंपरा पौराणिक काल से ही चली आ रही है। इसी परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्स है नागपंचमी। नागपंचमी को लेकर जिले भर में उत्साह एवं उमंग माहौल रहा। जगह-जगह मंगलवार को सांपो का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल सभी लोगों ने हाथ और सिर पर सांप धारण कर रखा था। सांपों के इस जुलूस देखने के लिए सडक के दोनो ओर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। इस दौरान जिले के सिंघिया, विभूतिपुर, रोसड़ा,…
Oini 24 ओईनी न्यूजा नेटवर्क समस्तीपुर । समाज का संबसे संवेदनशील, सम्मानित एवं विश्वसनीय वर्ग ही राजनीतिक रूप से सबसे वंचित और उपेक्षित है। वह वर्ग है बुद्धिजीवि वर्ग। यह वह वर्ग है जो हमेशा समाज को जरूरत पडने पर दिशा दिखाता है। मगर उसकी अपनी कोई महत्वाकांक्षा नहीं। राजनीतिक पैंतरों को समझता है, इसलिए राजनीति से खुद को दूर रखता है। वह वोट डालने को अधिकार मानता है, देश और समाज के प्रति एक जिम्मेदारी समझता है मगर वोट डालने को लेकर गंभीर नहीं है। उक्त बातें जनसुराज बुद्धिजीवि मंच के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार…
Oini 24 ओईनी न्यूजा नेटवर्क समस्तीपुर । महादेव की कृपा पाने का सबसे खास महीना सावन होता है। पंचांग के अनुसार यह महीना भोलेनाथ को बेहद प्यारा है। सावन के इस महीने में महादेव का जलाभिषेक हो या फिर सोमवार का व्रत, इसको बेहद खास माना गया है। यही कारण है कि सावन के महीने में महादेव की कृपा पाने के लिए शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। हमारी संस्कृति में पेड-पौधे, जीव-जन्तु, पशु-पक्षी, धरती-आकाश, सुर्य-चंद्रमा यहां तक कि बादलों की पूजा अर्चना करने की परंपरा पौराणिक काल से ही चली आ रही है। इसी परंपरा का एक महत्वपूर्ण…