Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के तिरहुत कृषि महाविद्यालय ढोली के सभागार में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय पादप जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, नई दिल्ली की ओर से संचालित अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत अनुसूचित जाति के महिला किसानों को कृषि के नवीनतम तकनीक जानकारी देकर उनकी उत्पादकता, दक्षता व आय में बढ़ोतरी केलिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कृषि उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ उपस्थित आगत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। उपस्थित भा.कृ.अनु.प राष्ट्रीय पादप जैव प्रौद्योगिकी संस्थान मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सुबोध कुमार ने जैव प्रौद्योगिकी…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । बुधवार को मोरवा विधानसभा अंतर्गत मोरवा उत्तरी पंचायत के लसकारा वार्ड एक मे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले देश के महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गयी। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद चैधरी निषाद ने की। जयंती सभा को सम्बोधित करते हुए  जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद उन वीर योद्धा थे जो अंतिम क्षण तक अकेले अंग्रेजो से लड़ते हुए देश के आन बान के लिए मात्र 24 वर्ष के आयु मे शहीद हो गये लेकिन अपने आपको जिन्दा गिरफ्तार…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । नशा न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। नशे की लत से युवाओं को कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कुशल उद्यमी कुमारी अपराजिता ने युवाओं पर पड़ने वाले नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन से 30 से अधिक प्रकार के कैंसर हो सकते हैं। नशा मस्तिष्क के रसायन बदलकर अवसाद, घबराहट और…

Read More

ओइनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । फिलहार बारिश के आसार नहीं हैं। इसकारण मौसम शुष्क रहने और तापमान 38 डिग्री के आसपास रहने से प्रचंड गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है। इस बाबत जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 28 जुलाई, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में ज्यादातर स्थानों पर कम वर्षा या लगभग शुष्क-स्थिति बरकरार रहने की संभावना है। हालांकि, स्थानीय स्तर…

Read More

ओइनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क सरायरंजन । बेटा बेटी एक समान सिर्फ कहने से हालात नहीं बदलेंगे, इसे जमीन पर उतारने और इसके अनुरूप व्यवहार करने की जरूरत है। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सुरेन्द्र कुमार ने उक्त बातें मंगलवार को एक कार्याशाला को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकारी प्रयासों और जागरूकता के कारण हालात बदले हैं मगर आज भी समाज के एक बडे तबके में किया जाने वाला बेटे और बेटियों में फर्क साफ दिख् रहा है। बताते चलें कि जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर और साऊथर्न वाइसेज फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट के…

Read More

ओइनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क दलसिंहसराय । कई दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे मोहल्लेवासियों ने महज प्यास बुझाने को लेकर सड़क पर परिवार के साथ पूरी रात गुजारी। सात निश्चय योजना के माध्यम से हर घर नल का जल पहुंचाने के सुशासनी दावे की पोल खोलता यह अजीबो गरीब मंजर दिखा प्रखंड क्षेत्र के बसढिया पंचायत स्थित महनैया सहनी टोला में। जहां पानी की समस्या को लेकर वार्ड वासियो ने सोमवार की देर शाम सड़क पर ही डेरा जमा दिया और आवागमन ठप्प कर दिया। देखते ही देखते सडक के दोनों ओर छोटे बडे वाहनों की…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क मुंगेर। मुंगेर विश्वविद्यालय में सीनेट चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ने लगी है। सीनेट में 13 पदों के लिए चुनाव हेतु नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2025 निर्धारित है। इस क्रम में सोमवार 21 जुलाई तक कुल 07 उम्मीदवारों ने कुलसचिव सह मुख्य निर्वाची पदाधिकारी डॉ. घनश्याम राय के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन करने वालों में अंगीभूत महाविद्यालयों में शिक्षक वर्ग में के एसएस कॉलेज लखीसराय के दर्शनशास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ. अमित कुमार, एसकेआर कॉलेज बरबीघा से जूलॉजी के सहायक प्राध्यापक डॉ. कुंदन लाल, सम्बद्ध…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। दिनांक 20 जुलाई 2025 को वन्दे भारत ट्रेन पर पथराव मामले में चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय से इस बाबत मिली जानकारी के मुताबिक, उक्त तिथि को 19:25 बजे चनपटिया रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन संख्या 26501 पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किए जाने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। इस घटना में ट्रेन के दो डिब्बों (कोच संख्या C-4 के सीट संख्या 30/31/32 के शीशे और C-5 के दरवाजों को गंभीर रूप से क्षति पहुंची है। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), चनपटिया…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क मोहनपुर । प्रखंड के जलालपुर गांव के दो युवकों ने एक साथ बिहार सरकार भवन, जलालपुर के परिसर में आत्मदाह करने को लेकर धमकी दी है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री, जिला पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी को संयुक्त हस्ताक्षर से पत्र भेजा है। विक्रम कुमार एवं प्रमोद कुमार नामक युवकों का आरोप है कि इन दोनों ने निजी जमीन में एक-एक यूनिट पौधारोपण किया था। आश्वासन के बावजूद पौधारोपण के एवज में दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि उन्हें नहीं दी गई है। उल्टे पंचायत तकनीकी पर्यवेक्षक एवं पंचायत रोजगार सेवक के…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । सावन मास की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा मोरवा प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खुदनेश्वर स्थान मंदिर प्रांगण में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। हर वर्ष हजारों श्रद्धालु सावन के महीने में बाबा खुदनेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। इस मौके पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गयी। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा रक्तचाप, मधुमेह,…

Read More