ओईनी न्यूज नेटवर्क Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । शहर-ए-समस्तीपुर के शिल्पी, महान स्वतंत्रता सेनानी, समस्तीपुर लोकसभा के भूतपूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे, प्रिंस आफॅ पार्लियामेंट कहे जाने वाले बाबू सत्यनारायण सिन्हा की 42वीं पुण्यतिथि राजकीय सम्मान समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सत्यनारायण सिन्हा विचार मंच के अध्यक्ष सह लोजपा रा जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह ने नगर भवन परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजली अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजली अर्पित किया। बताते चलें कि थानेश्वर स्थान मंदिर, डीआरएम कार्यालय, समाहरणालय सहित समस्तीपुर की वर्तमान संरचना के शिल्पी बाबू सत्यनारायण सिन्हा। उनके सहज…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । पशुपालन आर्थिक समृद्धि के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में बेहद उपयोगी है। खास कर पशुपालन में तकनीक का उपयोग कर पशुपालन को अपेक्षाकृत अधिक लाभाकारी बनाया जा सकता है। डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली के द्वारा ग्रामीण युवक और युवतियो के लिए आयोजित पांच दिवसीय डेयरी फार्मिंग विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र को संबाधित करते हुए केविके बिरौली के अध्यक्ष सह वरीय वैज्ञानिक डाॅ आरके तिवारी ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि पशुपालन के क्षेत्र में युवाओं केलिए व्यापक संभावनायें हैं। युवाओं को…
ओईनी न्यूज नेटवर्क Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । शुक्रवार की सुबह हुई बारिश के बाद एक बार फिर शहर का पाॅश एरिया विवेक-विहार मुहल्ला पानी में तैरता प्रतीत हुआ। इसी बीच जल जमाव के कारण एक बच्ची नाले में जा गिरी। यह सुखद संयोग ही था कि बच्ची मां के साथ थी और बच्ची को नाले में गिरते देख उसकी मां ने शोर मचाया। महिला की चीख पुकार सुन कर दौडे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पहल की और बच्ची को बचा लिया। मामला शहर के विवेक विहार मुहल्ला का शुक्रवार सुबह का है। सुबह हुई बारिश होने से…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । गुरूवार को आम आदमी पार्टी समस्तीपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक मथुरापुर स्थिति जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसका संचालन जिला महिला अध्यक्ष रेणु पूर्वे ने किया। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव के मध्य नजर समस्तीपुर जिला अंतर्गत अवस्थित दशो विधानसभा के लिए 10 पर्यवेक्षक सर्वसम्मति से नियुक्त किये गए। जिसमें (1) समस्तीपुर विधानसभा – विष्णुदेव महतो, (2) मोरवा विधानसभा – अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह, (3) हसनपुर विधानसभा – किशन कुमार, (4) वारिसनगर विधानसभा – अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह, (5) कल्याणपुर विधानसभा – रेणु पूर्वे,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। डेस्क समस्तीपुर/सरायरंजन । जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र अख्तियारपुर और क्राई-चाइल्ड राइट्स एण्ड यू के संयुक्त तत्वावधान में सरायरंजन प्रखंड स्थित अख्तियारपुर में बाल संरक्षण समिति सदस्यों का उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया गीता देवी ने तथा संचालन सिनियर रिसर्च कंसल्टेंट दिनेश प्रसाद चैरसिया नें किया। इस अवसर पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अध्यक्ष गौरीशंकर चैरसिया नें कहा कि जो बच्चे हासिये पर है जिनके माता-पिता नहीं है, जो भटके हुए हैं तथा जिनके माता-पिता गंभीर रूप से बीमार है अथवा कहीं चले गए हैं या जेल में बंद है वैसे बच्चों…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर और रेलवे सुरक्षा बल, समस्तीपुर के द्वारा बुधवार को रात्री 21.00 बजें ट्रेन सं. 12561 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से एक भटकी हुई एक 10 वर्षीया बच्ची को बरामद किया गया। रात भर उक्त बच्ची को रेल सुरक्षा बल कर्मी निधि कुमारी, तथा दीप्ति कुमारी, जिला कार्यक्रम समन्वयक एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम, जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की देख-रेख और संरक्षण में महिला बैरक, में सुरक्षित आवासन में रखा गया। गुरूवार को सुबह 08.00 बजे रेलवे सुरक्षा बल के अवर निरीक्षक सुमित कुमार ने जवाहर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। डेस्क समस्तीपुर (एसएनबी)। बिहार सरकार के चतुर्थ रोड मैप के अंतर्गत डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के द्वारा संचालित कृषि ज्ञान वाहन के द्वारा आज कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली में चलाए जा रहे पांच दिवसीय डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण में सभी प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न प्रकार के वीडियो के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई। जिसमें पशुओं में कृमी नाशक का समय पर प्रयोग, टीकाकरण प्रणाली तथा पशुओं में विभिन्न प्रकार के लगने वाले रोग एवं उसके बचाव की जानकारी शामिल थे। उक्त जानकारी देते हुए केविके बिरौली के अध्यक्ष सह वरीय वैज्ञानिक डाॅ आरके…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। डेस्क समस्तीपुर/ताजपुर । एक पेड मां के नाम अभियान के अंतर्गत आज मॉडेस्टी स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं उनकी माताओं ने हर्षोल्लासपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना कर्तव्य निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक आदर्श कुमार पिंटू एवं प्रिंसिपल अंजलि केवट ने बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इस दौरान श्रीमति केवट ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण एवं इसके प्रति हमारी जिम्मेदारी व कर्तव्य के बारे में विस्तार से…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रारंभिक मुल्यांकन परीक्षा बच्चों के शैक्षणिक प्रगति के आकलन व अवलोकन का माध्यम है। इसमें सभी बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित की जानी चाहिए। लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को निदेशक ठाकुर उदय शंकर की अध्यक्षता में द्वितीय प्रारंभिक मूल्यांकन परीक्षा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में प्राचार्य पीके झा ने उक्त बातें कही। सभी शिक्षकों की उपस्थिति में संपन्न इस बैठक में प्राचार्य पंकज कुमार झा ने अगामी 25 जुलाई 2025 शुक्रवार से 29 जुलाई 2025 मंगलवार तक 5 दिन आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारियों के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के द्वारा विकसित हल्दी के प्रभेद राजेन्द्र सोनिया की देश भर मांग आ रही है। विश्वविद्यालय से विकसित हल्दी के इस प्रभेद में कुर्कुमिन तत्व का प्रतिशत छह से लेकर साढे आठ प्रतिशत है। जो स्वास्थ्य के लिए काफी उपयोगी है और इसका उपयोग कई बीमारियों से निपटने में किया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी के साथ साथ कैंसर सेल रोधी भी होता है। कुर्कुमीन की अधिक मात्रा के कारण राजेन्द्र सोनिया हल्दी की मांग देश भर के राज्यों में है ताकि वे इसे…