ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर। रविवार को मोरवा विधानसभा क्षेत्र के लसकारा मे पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद ने की। समारोह मे सबसे पहले उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने कहा कि अनमोल रत्न थे भारत रत्न अब्दुल कलाम। उनका जिंदगी सादा जीवन उच्च विचार का प्रतिबिंब था। उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर गांव से मिसाइल मैन और राष्ट्रपति तक सफर पूरा किया।…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क Oini24 डेस्क समस्तीपुर। जब देश में थी दीवाली वे खेल रहे थे होली, जब हम बैठे थे घरों में वे झेल रहे थे गोली। कुछ ऐसा ही मंजर था जब हमारे पराक्रमी वीर जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों के इरादों को ध्वस्त कर कारगिल सहित सभी भारतीय ठिकाने उनसे छीन लिये थे और एक बार फिर वहां तिरंगा लहरा दिया था। इसीलिए आज का यह दिन सीमा और देश की रक्षा में जुटे भारतीय जांबाज सैनिकों की वीरता, त्याग और बलिदान को याद कर उन्हें नमन करने का दिन है। सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप के निदेशक संजीव कुमार…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क हरियाणा/ गुड़गांव। शहीदों के मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पे मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा। ऐसा ही भावुक मंजर दिखा जब स्थानीय रेजांगला स्मारक पालम में शनिवार को पुर्व एवं भूतपूर्व सैनिकों ने कारगिल विजय दिवस पर कारगिल के 527 शहीदो को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों ने सुबह साढे सात बजे से नौ बजे तक नमन व वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका का संचालन करते हुए डॉ टीसी यादव ने कारगिल युद्ध का मंजर देश के जांबाज सपूतों असली हीरोज की दिलेरी का भावपूर्ण वर्णन…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । अगर समय रहते कैंसर की पहचान हो जाय तो आज की तारीख में यह लाईलाज बिमारी कतई नहीं है। सवेरा कैंसर हॉस्पिटल के संस्थापाक वरिष्ठ डॉ वी.पी सिंह ने शनिवार को मुस्कान जिला नशा मुक्ति केन्द्र में आयोजित निःशुल्क कैंसर/स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान उक्त बातें कही। बताते चलें कि एस.बी.आई. फाउंडेशन एवं आर.एस. मेमोरियल कैंसर सोसाइटी, कंकरबाग, पटना के तत्वावधान में मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र, मथुरापुर, मे मुफ्त कैंसर जांच शिविर, का आयोजन किया गया। केन्द्र के काउंसलर अमित कुमार वर्मा एवं सवेरा कैंसर हॉस्पिटल के संस्थापाक वरिष्ठ डॉ वी.पी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । शहर की नामचीन शिक्षण संस्थान होली मिशन हाई स्कूल की सभी शाखाओं मोहनपुर, काशीपुर, सतमलपुर एवं दलसिंहसराय में शिक्षक/शिक्षिकाओं के साथ छात्र/छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण में प्रातः कालीन प्रार्थना सभा के दौरान कक्षा पे्रप से लेकर कक्षा दशवीं तक के छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ 26वाँ कारगिल विजय दिवस समारोहपूर्वक मनाया। देश के इस गौरवपूर्ण तारीख पर बच्चों के शब्द भक्ति से ओत-प्रोत नृत्य, गीत, भाषण, पियुष कुमार कक्षा चैथी कारगिल सैनिकों को शपथ ग्रहण कराया। कारगिल जवानों का पाकिस्तानियों के साथ युद्ध और अमर ज्योति स्तंभ पर विजय की गौरवान्वित कार्यक्रम…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क पूसा । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह द्वारा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बथुआ का निरीक्षण किया गया। साथ में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक फजले रब भी मौजूद थे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मी को आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान उन्हेांने दवा की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की जो दवा कमी है उसको इंटेंट करने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के पश्चात डाॅ सिंह ने बथुआ पंचायत के स्वास्थ्य केंद्र धर्मागतपुर बथुआ एवं बिशनपुर बथुआ दोनो स्वास्थ्य केन्द्रों के सभी आशा, आशा फैसिलिटेटर, एवं एएनएम के साथ संयुक्त बैठक की। नियमित…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन द्वारा आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय, शाहपुर पटोरी में आयोजित राज्यस्तरीय छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन दो अहम विषयों पर केंद्रित विचारगोष्ठियाँ आयोजित की गईं। पहले सत्र में प्रख्यात शिक्षक और चिंतक रवींद्रनाथ राय ने “मार्क्सवादी दर्शन” पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने संबोधन में श्री राय ने कहा कि “मार्क्सवाद केवल राजनीतिक मत नहीं, बल्कि समाज, इतिहास और मानव अस्तित्व को समझने का वैज्ञानिक औजार है। उन्होंने मानव सभ्यता की उत्पत्ति को भूख और श्रम के संघर्ष से जोड़ते हुए कहा कि विचार और चेतना का विकास…
ओईनी न्यूज नेटवर्क Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । विश्व मानव दूर्व्यापार विरोधी दिवस के मौके पर शुक्रवार को जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन अलायंस के सहयोग से एक्सेस टू जस्टिस (न्याय तक पहुंच) कार्यक्रम की सहयोगी संस्था जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा समस्तीपुर जिला के शाहपुर पटोरी, मोहीउद्दीन नगर, विद्यापतिनगर, दलसिंहसराय, उजियारपुर, पुसा और समस्तीपुर रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, ऑटो पड़ाव, हाट-बाजार में जन जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट से संबंधित सभी जगहों पर स्टॉल लगाकर ऑटो चालक, ई-रिक्शा चालक, बस-ट्रक चालक, सफाई कर्मचारी, चाय-पान दुकानदार, फल विक्रेता, ऑटो गैरेजों और आने-जाने वाले यात्रीयों को मानव…
ओईनी न्यूज नेटवर्क Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष विनोद चैधरी निषाद के अध्यक्षता मे हुई। प्रवेक्षक के रूप मे राज्य खाद्य सुरक्षा आयोग सह प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा, जिला प्रभारी संजीव कुमार राम एवं कमल किशोर कुशवाहा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत कुशवाहा मौजूद रहें। बैठक मुख्य रूप से 5 सितम्बर को मिलर मैदान पटना मे होनेवाली संवैधानिक अधिकार, परिसिमन सुधार महारैली की तैयारी पर प्रखंड एवं जिला पदाधिकारी से प्रदेश से आये पदाधिकारियों ने फीडबैक लिया। राज्य कार्यकारिणी की बैठक मे निर्णय लिया गया था कि समस्तीपुर जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती…
ओईनी न्यूज नेटवर्क Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत भगवानपुर कमला वार्ड 03 निवासी, मृतक गगन साह के परिजन तथा रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत स्थित चंदौली गांव निवासी मृतक नाबालिग किशोर मोनु कुमार के परिजन से मुलाकात करने जिले के चर्चित युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी उनके आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने क्रमशः भगवानपुर कमला गांव में पिड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दिया तथा हजारों रूपए की राशन आदि सामग्री एवं नगद राशि से सहायता की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक गगन साह मुजफ्फरपुर जिले में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। विगत 23…