कोसी प्रमंडल ने मगध प्रमंडल, तिरहुत प्रमंडल की टीम ने एकलव्य बिहार को तथा सारण प्रमंडल ने मुंगेर प्रमंडल को पछाड़ा

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। इसके अंतर्गत दूसरे दिन भी विभिन्न प्रमंडलों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। जिसमें में बालिका खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया।
कोशी, सारण व तिरहुत प्रमंडल ने जीते मुकाबले :
प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-17 वर्ग में खेले गए मुकाबलों में कोसी प्रमंडल की टीम ने मगध प्रमंडल को 6-0 से पराजित किया।
वहीं, सारण प्रमंडल की टीम ने मुंगेर प्रमंडल को 8-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। एक अन्य मुकाबले में तिरहुत प्रमंडल की टीम ने पटना प्रमंडल को 2-0 से पराजित किया।
वहीं, अंडर-14 वर्ग के मुकाबले में तिरहुत प्रमंडल की टीम ने एकलव्य बिहार की टीम को 2-0 से हराकर जीत हासिल की। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, आक्रामक खेल और मजबूत रक्षात्मक रणनीति का प्रदर्शन किया।
मिल रहा प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव :
प्रतियोगिता के माध्यम से बालिका खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्राप्त हो रहा है, जिससे भविष्य में उन्हें उच्च स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलेगी।