Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता : उद्घाटन मैच में मुंगेर और एकलव्य की टीम ने मारी बाजी
  • एएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए नामित
  • कलाकार अपनी प्रतिभा से समाज और संस्कृति को देते हैं नई पहचान : मंत्री
  • वोट चोरी के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन ने किया धरना-प्रदर्शन
  • सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और नियमितीकरण की मांग को लेकर डेटा इंट्री ऑपरेटरों ने कसी कमर, निकाला मार्च
  • किसी भी आवश्यक वस्तु की किल्लत बर्दाश्त नहीं : डॉ. विजयलक्ष्मी
  • भारत रत्न द्वय सरदार पटेल और श्रीमती गांधी के योगदान, त्याग और बलिदान को भुलाना नामुमकिन
  • भारत रत्न द्वय सरदार पटेल और श्रीमती गांधी के योगदान, त्याग और बलिदान को भुलाना नामुमकिन : अनीता राम
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Home » एएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए नामित

एएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए नामित

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar01/11/2026Updated:01/11/2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email

दलसिंहसराय में एसडीपीओ रहते अपराध नियंत्रण के साथ ‘ऑपरेशन संस्कार’ से युवाओं को किया था जागरूक, क्षेत्र में खुशी की लहर

एएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 विद्यापतिनगर। बिहार एसटीएफ में पदस्थापित एडिशनल एसपी दिनेश कुमार पाण्डेय को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता और पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित करने के लिए नामित किया गया है।

देशभर में चयनित 490 पुलिसकर्मियों में बिहार के सात पुलिस पदाधिकारियों को इस सम्मान के लिए चुना गया है। इनमें दिनेश कुमार पाण्डेय का नाम शामिल होने से दलसिंहसराय अनुमंडल सहित विद्यापतिनगर क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है।

अपराध नियंत्रण के साथ–साथ युवाओं के चरित्र निर्माण के प्रति संवेदनशील :

श्री पाण्डेय का दलसिंहसराय अनुमंडल में एसडीपीओ के रूप में कार्यकाल आज भी लोगों को याद है। इस दौरान उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की थी। उनकी कार्यशैली केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक जागरूकता और युवाओं के चरित्र निर्माण को लेकर भी खासे संवेदनशील थे।

ऑपरेशन संस्कार : युवाओं के लिए उत्प्रेरक :

एसडीपीओ रहते हुए उन्होंने विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में ‘ऑपरेशन संस्कार’ अभियान चलाया था। इसके माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को नशे से दूर रहने, अनुशासन अपनाने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया जाता था। उनका मानना था कि युवाओं को सही दिशा देकर सामाजिक बुराइयों और अपराध की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्ध : दलसिंहसराय से विद्यापतिनगर तक लगाते थे दौड़ :

श्री पाण्डेय अपनी अनुशासित दिनचर्या और फिटनेस के प्रति समर्पण के लिए भी जाने जाते रहे हैं। दलसिंहसराय में पदस्थापना के दौरान वे नियमित रूप से दलसिंहसराय से विद्यापतिनगर तक दौड़ लगाते थे। पुलिस सेवा की व्यस्तता के बावजूद उनका यह अभ्यास शारीरिक क्षमता और अनुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिचायक था।

मॉर्निंग रन से अपराधियों में डर :

उनके दौड़ की इस आदत से जहां युवा प्रेरित होते थे वहीं अपराधियों में डर का माहौल बना रहता था। केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए चयनित होने पर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। राजीव कुमार, रत्न शंकर भारद्वाज, विकास कुमार गिरि सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि से दलसिंहसराय और विद्यापतिनगर क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Dinesh Kumar Pandey Home Minister’s Medal for Excellence
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

डॉ. पी.एस. पाण्डेय को “मैन ऑफ एक्सिलेंस अवार्ड”

27/06/2026

अलग अलग घटनाओं में लोको पायलटों ने सूझबूझ से बचाई कई जिंदगियां

25/06/2026

बेबी बॉस उर्फ रिकॉर्ड तोड़ सूर्यवंशी : आईपीएल से विजडन कवर तक भारत के वैभव का जलवा

25/06/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Recent Posts

  • राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता : उद्घाटन मैच में मुंगेर और एकलव्य की टीम ने मारी बाजी
  • एएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए नामित
  • कलाकार अपनी प्रतिभा से समाज और संस्कृति को देते हैं नई पहचान : मंत्री
  • वोट चोरी के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन ने किया धरना-प्रदर्शन
  • सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और नियमितीकरण की मांग को लेकर डेटा इंट्री ऑपरेटरों ने कसी कमर, निकाला मार्च

Recent Comments

  1. meilleurs casinos en ligne on देश रत्न जननायक कर्पूरी जयंती राजकीय समारोह और गणतंत्र दिवस की लेकर डीएम ने दिए निर्देश
  2. www.str-trade-india.com on हर थिरकते लब पर एक ही फसाना “अपना ख्याल रखना”
  3. www.ex-trade-pakistan.com on हर थिरकते लब पर एक ही फसाना “अपना ख्याल रखना”
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?