Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • एएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए नामित
  • कलाकार अपनी प्रतिभा से समाज और संस्कृति को देते हैं नई पहचान : मंत्री
  • वोट चोरी के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन ने किया धरना-प्रदर्शन
  • सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और नियमितीकरण की मांग को लेकर डेटा इंट्री ऑपरेटरों ने कसी कमर, निकाला मार्च
  • किसी भी आवश्यक वस्तु की किल्लत बर्दाश्त नहीं : डॉ. विजयलक्ष्मी
  • भारत रत्न द्वय सरदार पटेल और श्रीमती गांधी के योगदान, त्याग और बलिदान को भुलाना नामुमकिन
  • भारत रत्न द्वय सरदार पटेल और श्रीमती गांधी के योगदान, त्याग और बलिदान को भुलाना नामुमकिन : अनीता राम
  • भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं : कुलपति
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Home » सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और नियमितीकरण की मांग को लेकर डेटा इंट्री ऑपरेटरों ने कसी कमर, निकाला मार्च

सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और नियमितीकरण की मांग को लेकर डेटा इंट्री ऑपरेटरों ने कसी कमर, निकाला मार्च

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar01/11/2026Updated:01/11/2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
प्रदर्शन करते डाटा इंट्री ऑपरेटर।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। बिहार राज्य डेटा इंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर रविवार को समस्तीपुर में डेटा इंट्री ऑपरेटरों, प्रोग्रामरों, स्टेनोग्राफरों और आईटी ब्वॉय/गर्ल कर्मियों ने रोड मार्च निकाला। सुबह 11 बजे राजपत्रित कर्मचारी महासंघ भवन से शुरू हुआ मार्च पुरानी बस स्टैंड स्थित चिह्नित धरना स्थल तक पहुंचा। इस मार्च में विभिन्न विभागों और कार्यालयों में कार्यरत बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान कर्मियों ने राज्य सरकार से नियमितीकरण, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को नोडल विभाग घोषित करने की मांग की।

वर्तमान स्थिति :

संयुक्त मोर्चा का दावा है कि राज्यभर में बेल्ट्रॉन के माध्यम से विभिन्न कोटि के करीब 20 हजार कर्मी कार्यरत हैं। इनमें कई कर्मी पिछले 29 वर्षों से लगातार अपनी सेवा दे रहे हैं।
मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनुराग नंदन और सचिव सुमन सौरम ने कहा कि वर्ष 1997 से कार्यरत कई कर्मी बिना किसी सेवांत लाभ के सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसके बावजूद वर्तमान में कार्यरत कर्मियों को स्थायी प्रकृति के कार्यों और ऑनलाइन सेवाओं की जिम्मेदारी दी जा रही है।

शीघ्र नीतिगत निर्णय लेने का आग्रह :

उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक सेवा देने के बाद भी कर्मियों को मूलभूत सुविधाओं और सेवा सुरक्षा का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से कर्मियों के लिए सेवा शर्त एवं नियमावली बनाने, सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा बेल्ट्रॉन कर्मियों के पद सृजित कर उन्हें यथाशीघ्र राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग की। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के आलोक में इस मामले पर शीघ्र नीतिगत निर्णय लेने और लिखित आदेश जारी करने का आग्रह किया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

कलाकार अपनी प्रतिभा से समाज और संस्कृति को देते हैं नई पहचान : मंत्री

01/11/2026

वोट चोरी के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन ने किया धरना-प्रदर्शन

01/11/2026

भारत रत्न द्वय सरदार पटेल और श्रीमती गांधी के योगदान, त्याग और बलिदान को भुलाना नामुमकिन : अनीता राम

31/10/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Recent Posts

  • एएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए नामित
  • कलाकार अपनी प्रतिभा से समाज और संस्कृति को देते हैं नई पहचान : मंत्री
  • वोट चोरी के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन ने किया धरना-प्रदर्शन
  • सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और नियमितीकरण की मांग को लेकर डेटा इंट्री ऑपरेटरों ने कसी कमर, निकाला मार्च
  • किसी भी आवश्यक वस्तु की किल्लत बर्दाश्त नहीं : डॉ. विजयलक्ष्मी

Recent Comments

  1. meilleurs casinos en ligne on देश रत्न जननायक कर्पूरी जयंती राजकीय समारोह और गणतंत्र दिवस की लेकर डीएम ने दिए निर्देश
  2. www.str-trade-india.com on हर थिरकते लब पर एक ही फसाना “अपना ख्याल रखना”
  3. www.ex-trade-pakistan.com on हर थिरकते लब पर एक ही फसाना “अपना ख्याल रखना”
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?