
शारदीय नवरात्र महोत्सव में कलाकारों और पूजा समितियों को किया गया सम्मानित
देश के विभिन्न राज्यों व जिलों से पहुंचे कलाकारों को मिला ‘रत्न सम्मान’
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 दलसिंहसराय। बिहार ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिहाज से समृद्ध प्रदेश है। इसकी गौरवशाली विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। बिहार संग्रहालय प्रदेश की विरासत को विश्व पटल पर प्रस्तुत करने वाला महत्वपूर्ण संस्थान है।
रविवार को विजुअल आर्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह का उद्घाटन करते हुए मंत्री प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी ने अपने संबोधन में उक्त बातें कही। उन्होंने ने कहा कि पूजा समितियां अपनी रचनात्मकता और समर्पण से सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखती हैं, जबकि कलाकार अपनी प्रतिभा से समाज और संस्कृति को नई पहचान देते हैं। महाकवि विद्यापति की धरती पर कलाकारों और पूजा समितियों को सम्मानित करना गौरव की बात है।
विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों, मूर्तिकारों और पूजा समितियों को किया गया सम्मानित :
बताते चलें कि, विजुअल आर्ट फाउंडेशन, दलसिंहसराय के तत्वावधान में आयोजित 16वें शारदीय नवरात्र महोत्सव सह चतुर्थ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत रविवार को शहर के एक सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों, मूर्तिकारों और पूजा समितियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
उद्घाटन :
कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक संजीव कुमार चौरसिया, कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी, विधान पार्षद तरुण कुमार चौधरी, अनिल सिंह एवं विनोद कुमार समीर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष मो. सुलेमान ने की। तत्पश्चात फाउंडेशन की ओर से अतिथियों को पाग, चादर, माला और स्मृति चिह्न से स्वागत–अभिनंदन किया गया।
समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, राघवेंद्र प्रताप सिंह की मनमोहक कथक प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विभिन्न जिलों के पूजा समितियों को किया गया सम्मानित :
इस अवसर पर दुर्गा पूजा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा, सर्वश्रेष्ठ पंडाल और विशेष आयोजन श्रेणी में विभिन्न पूजा समितियों एवं मूर्तिकारों को सम्मानित किया गया। हाजीपुर, लालगंज, मुजफ्फरपुर, समसा, मंसूरचक, बेगूसराय, लखीसराय, रोसड़ा, समस्तीपुर, ताजपुर रोड, ताजपुर, विद्यापतिनगर और मोहिउद्दीननगर सहित विभिन्न क्षेत्रों की पूजा समितियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।
साथ ही लखनऊ के राजेंद्र प्रसाद को ‘कला प्रबुद्ध सम्मान’ दिया गया। वहीं रौशन कुमार राय, कौलेश कुमार, पिंटू प्रसाद, पंकज कुमार शर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं भूपेंद्र कुमार अस्थाना को ‘कला रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। रायपुर के अजय कुमार सोनी को ‘वास्तु रत्न सम्मान’ प्रदान किया गया।
उपस्थिति :
समारोह में समस्तीपुर की जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, बेगूसराय के पदाधिकारी श्याम सहनी, मुजफ्फरपुर से मुकेश कुमार सोना, कानपुर से सुमित ठाकुर, हाजीपुर से राजू कुमार, बेगूसराय से प्रवीण कुमार, मुजफ्फरपुर से सुजीत कुमार सहित चंदन प्रसाद, सुनीता शर्मा, नागेंद्र नाथ चौधरी, संतोष सुरेखा, जगदीश सिंह, आनंद कुमार, प्रो. अनिल कुमार गुप्ता, रूपक कौशल एवं दिलीप चौधरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।