
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी.एस. पाण्डेय को “मैन ऑफ एक्सिलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रमो् को राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्यता :
शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित विद्यापति सभागार में इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन की ओर से उन्हें यह सम्मान, उनके द्वारा विश्वविद्यालय में किये गये दीक्षारंभ, नेचुरल फार्मिंग में स्नातक स्तर की पढ़ाई, ई – आफिस, ड्रोन दीदी जैसे उत्कृष्ट कार्यों, अभिनव प्रयोगों एवं नवाचार के लिए, दिया गया है। जिसके कारण न सिर्फ विश्वविद्यालय की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ बल्कि यहां के कार्यक्रमो् को राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्यता मिली और सभी विश्वविद्यालयों में उसे लागू किया गया।
दीक्षारंभ व गुरु दक्षिणा :
इस क्रम में सोसाइटी के महासचिव कैप्टन एल. बी. कलन्तरी ने बताया कि आपके अभिनव प्रयोगों से देश के कृषि शिक्षा सहित शैक्षणिक संस्कृति में व्यापक बदलाव आया है। इस क्रम में उन्होंने खास कर दीक्षारंभ और गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का विशेष उल्लेख किया। इस दौरान संस्था के अधिकारियों ने कृषि के क्षेत्र के विकास में डॉ पाण्डेय के विभिन्न योगदानो व उपलब्धियों जिक्र किया और उन्हें को कर्मयोगी बताया।
सकारात्मक ऊर्जा :
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कृषि शोध और अनुसंधान का तीर्थ पूसा धाम देश नहीं पूरी दुनिया के कृषि जगत को आलोकित करता रहा है। ऐसे में डॉ. पाण्डेय सरीखे प्रकृति के मौन साधक मनीषियों की मौजूदगी मात्र से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा स्वतः प्रवाहित होती रहती है।