
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क पूसा । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह द्वारा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बथुआ का निरीक्षण किया गया। साथ में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक फजले रब भी मौजूद थे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मी को आवश्यक निर्देश दिया।
इस दौरान उन्हेांने दवा की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की जो दवा कमी है उसको इंटेंट करने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के पश्चात डाॅ सिंह ने बथुआ पंचायत के स्वास्थ्य केंद्र धर्मागतपुर बथुआ एवं बिशनपुर बथुआ दोनो स्वास्थ्य केन्द्रों के सभी आशा, आशा फैसिलिटेटर, एवं एएनएम के साथ संयुक्त बैठक की।
नियमित टीकाकरण में कम उपलब्धि केलिए स्वास्थ्य केंद्र विशनपुर बथुआ के सभी आशा कार्यकर्ताओं से नाखुश डाॅ सिंह ने चेतावनी पूर्वक सर्वे रजिस्टर एवं ड्यू लिस्ट को पुनःअपडेट करने केलिए निर्देशित किया। साथ ही इस स्वास्थ्य केंद्र की उपलब्धि में सुधार हेतु कई आवश्यक निर्देश भी दिये।
बैठक के दौरान स्टॉप डायरिया एवं परिवार नियोजन कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। मौके पर प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक समीम असगर, ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा, प्रखंड लेखपाल एहसान खान एएनएम अनिता कुमारी, उषा कुमारी, सीता कुमारी, गुड़िया कुमारी, राजू कुमारी एवं सभी आशा उपस्थित थे।