
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । अगर समय रहते कैंसर की पहचान हो जाय तो आज की तारीख में यह लाईलाज बिमारी कतई नहीं है।
सवेरा कैंसर हॉस्पिटल के संस्थापाक वरिष्ठ डॉ वी.पी सिंह ने शनिवार को मुस्कान जिला नशा मुक्ति केन्द्र में आयोजित निःशुल्क कैंसर/स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान उक्त बातें कही।
बताते चलें कि एस.बी.आई. फाउंडेशन एवं आर.एस. मेमोरियल कैंसर सोसाइटी, कंकरबाग, पटना के तत्वावधान में मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र, मथुरापुर, मे मुफ्त कैंसर जांच शिविर, का आयोजन किया गया।
केन्द्र के काउंसलर अमित कुमार वर्मा एवं सवेरा कैंसर हॉस्पिटल के संस्थापाक वरिष्ठ डॉ वी.पी सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता केंद्र के कार्यक्रम प्रबंधक शामिर रजा खान ने की।
इस अवसर पर मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र समस्तीपुर के प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर राज कुमार रॉय, डॉ नौशाद आलम, मो.अरशद राहुल कुमार, संजय पासवान, सितेश कुमार, मनोरंजन कुमार, मनोज कुमार शर्मा, राहुल कुमार सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया।
इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 50 से अधिक लोगों ने जांच करवाया। मौके पर मेडिकल अफसर आर.एस.मेमोरियल कैंसर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ रबीश्वर, डॉ काशिफ, डॉ प्रीतिका, स्टाफ नर्स निधि एवं दीपशिखा, लैब टेकनीशियन रित्विक, प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष राज एवं कैंप कॉर्डिनेटर अंकित कुमार मौजूद थे।