
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । शहर की नामचीन शिक्षण संस्थान होली मिशन हाई स्कूल की सभी शाखाओं मोहनपुर, काशीपुर, सतमलपुर एवं दलसिंहसराय में शिक्षक/शिक्षिकाओं के साथ छात्र/छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण में प्रातः कालीन प्रार्थना सभा के दौरान कक्षा पे्रप से लेकर कक्षा दशवीं तक के छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ 26वाँ कारगिल विजय दिवस समारोहपूर्वक मनाया।
देश के इस गौरवपूर्ण तारीख पर बच्चों के शब्द भक्ति से ओत-प्रोत नृत्य, गीत, भाषण, पियुष कुमार कक्षा चैथी कारगिल सैनिकों को शपथ ग्रहण कराया। कारगिल जवानों का पाकिस्तानियों के साथ युद्ध और अमर ज्योति स्तंभ पर विजय की गौरवान्वित कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।
मौके पर उपस्थित विद्यालय के निर्देशक धर्मांश रंजन, प्राचार्य अमृत रंजन, उप-प्राचार्या अपराजिता पांडे, विद्यालय के पूर्व प्राचार्य डाॅ0 एस0 के0 अहमद, डाॅ0 अनिल कुमार, वरीय शिक्षक अनिल कुमार वर्मा, कुमारी विभा एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कारगिल विजय के अमर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस क्रम में बच्चों के भावपूर्ण प्रदर्शन एवं मार्मिक गीतों की प्रस्तुतियों ने कुछ पल के लिए परिसर में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहायोगियों को भाव विभोर कर दिल जीत लिए।
अंत में भारत माता के रूप में कक्षा पाँचवीं की छात्रा आरना रंजन के हाथों में फहराते तिरंगे को राष्ट्रीय गान के साथ सलामी देते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की गई।