
ओईनी न्यूज नेटवर्क
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत भगवानपुर कमला वार्ड 03 निवासी, मृतक गगन साह के परिजन तथा रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत स्थित चंदौली गांव निवासी मृतक नाबालिग किशोर मोनु कुमार के परिजन से मुलाकात करने जिले के चर्चित युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी उनके आवास पर पहुंचे।
जहां उन्होंने क्रमशः भगवानपुर कमला गांव में पिड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दिया तथा हजारों रूपए की राशन आदि सामग्री एवं नगद राशि से सहायता की।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक गगन साह मुजफ्फरपुर जिले में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। विगत 23 जुलाई की दोपहर काम करने के दौरान, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया, और वह छत से नीचे जा गिरा। जिससें घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।
जिसकी सुचना मिलने के तुरंत बाद उजियारपुर के भगवानपुर कमला निवासी सुविख्यात समाजसेवी भाई राजू सहनी ने पिड़ित परिवार से मिल कर संवेदना जताई और पीडित परिवार को हजारों रूपए की राहत सामग्री उपलब्ध करायी।
दूसरी तरफ उजियारपुर थाना क्षेत्र के ही रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत स्थित चंदौली गांव में, विगत दिनों मोनु कुमार नामक एक किशोर की पानी में डूबकर मौत हो गयी थी। जिसके शोकाकुल परिवार से मिलकर युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी ने, उनकी आर्थिक मदद किया है।
इस संबंध में युवा समाजसेवी श्री साहनी ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता से आत्मिक खुशी मिलती है। बीते दिनों 23 जुलाई को भगवानपुर कमला गांव निवासी गगन साह की एक हादसे में मौत हो गयी थी। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावे तीन बच्चे छोर गये हैं।
मृतक अकेला ही अपने परिवार का कमाउ सदस्य था। जिसकी मौत के बाद उनके उपर विपत्ति का पहाड़ टुट पड़ा था। इस बात की सुचना जैसे ही उन्हें मिली, उन्होंने तत्काल पिड़ित परिवार अंतरिम सहायता की है। ताकि कुछ माह तक पिड़ित परिवार को कोई परेशानी का सामना नही करना पड़े।
साथ ही उन्होंने चंदौली गांव निवासी प्रमोद सहनी से मुलाकात कर उन्हें भी आर्थिक मदद किया है। पिछले दिनों प्रमोद साहनी का नाबालिग पुत्र शौच करने खेतों की तरफ गया हुआ था। जहां बारिश के पानी से भरे गड्ढ़े में डूबने से उसकी मौत हो गयी।
मौके पर सरपंच पति जयराम साहनी, गंगा विशुन राय भीम साहनी, श्रीराम साहनी, वरूण राय, सियाराम राय, सुजीत कुमार, गौरव सिंह घुरण साहनी बैजनाथ साहनी उमेश साहनी उमा साहनी आदि मौजूद थे।