
ओईनी न्यूज नेटवर्क
Oini24 डेस्क समस्तीपुर। जब देश में थी दीवाली वे खेल रहे थे होली, जब हम बैठे थे घरों में वे झेल रहे थे गोली। कुछ ऐसा ही मंजर था जब हमारे पराक्रमी वीर जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों के इरादों को ध्वस्त कर कारगिल सहित सभी भारतीय ठिकाने उनसे छीन लिये थे और एक बार फिर वहां तिरंगा लहरा दिया था। इसीलिए आज का यह दिन सीमा और देश की रक्षा में जुटे भारतीय जांबाज सैनिकों की वीरता, त्याग और बलिदान को याद कर उन्हें नमन करने का दिन है।
सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप के निदेशक संजीव कुमार पांडेय ने शनिवार को आयोजित कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि आज का ही वह दिन है जब आज से 26 साल पहले हमारे जांबाज बहादुर सैनिकों ने 1999 में कारगिल की दुर्गम उंचाई पर भी दुश्मनों के छक्के छुड़ा कर उनसे से देश की रक्षा की थी।
बताते चलें कि सिटी सेंट्रल स्कूल के मोहनपुर, जितवरिया, भुईधारा, मूसापुर और नकटा स्थित शाखाओं में शनिवार को कारगिल विजय दिवस बड़े ही गर्व और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के वरीय प्राचार्य चिरंजीत कुमार ठाकुर के प्रेरणादायक भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने छात्रों को भारतीय सेना के साहस, शौर्य, पराक्रम और देशभक्ति की भावना से अवगत कराया। तत्पश्चात बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सैनिकों के योगदान और बलिदान को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
विद्यालय परिसर में विशेष रूप से कारगिल शहीदों के सम्मान में एक मौन प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसी क्रम में स्कूल द्वारा ‘वीर जवानों को नमन’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें पीयूष, प्रिंस, अनमोल, प्रियांशु, सक्षम, आयुषी, आकृति, परिधि आदि कई छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर सभी शाखाओं के प्राचार्य यथा मुल्लाथारा कविथा करुणाकरण, सुषमा ठाकुर, श्याम कुमार चौरसिया, सुप्रिया झा, रूपांजलि कुमारी, एवं शिक्षक शिक्षिकाओं में शिवेश कौशल, नवनीत झा, ब्रजभूषण झा, राजू पोद्दार, आनंद शंकर, पीयूष कुमार, अर्जुन कुमार, शशांक कुमार, सुदर्शन कुमार, दुर्गेश झा, संदीप कुमार, राहुल पांडेय, राधेश्याम, मनीष भारद्वाज, रत्ना कुमारी, पूनम कुमारी, रेखा कुमारी, अमृता कुमारी, बेबी कुमारी, आशा कुमारी, उपमा कुमारी, मधु कुमाारी, मनीषा कुमारी, साधना कुमारी आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर तमाम प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों व बच्चों ने एक स्वर में देश के प्रति समर्पित रहने और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।