
ओईनी न्यूज नेटवर्क
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । शहर-ए-समस्तीपुर के शिल्पी, महान स्वतंत्रता सेनानी, समस्तीपुर लोकसभा के भूतपूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे, प्रिंस आफॅ पार्लियामेंट कहे जाने वाले बाबू सत्यनारायण सिन्हा की 42वीं पुण्यतिथि राजकीय सम्मान समारोह पूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर सत्यनारायण सिन्हा विचार मंच के अध्यक्ष सह लोजपा रा जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह ने नगर भवन परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजली अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजली अर्पित किया।
बताते चलें कि थानेश्वर स्थान मंदिर, डीआरएम कार्यालय, समाहरणालय सहित समस्तीपुर की वर्तमान संरचना के शिल्पी बाबू सत्यनारायण सिन्हा। उनके सहज सरल व्यक्तित्व, मिलनसार स्वभाव एवं सौम्य मृदुल व्यवहार एवं शाही मिजाज केलिए इन्हें लोग प्रिंस ऑफ पार्लियामेंट कहा करते थे।
मौके पर राजकिशोर हजारी, राकेश कुमार साहू, मनोज कुमार सिंह, राजेश राय, अमित कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, बिरजू झा, रामविलास पासवान, विजय कुमार सिंह, मनोज पासवान, मंजय पासवान इत्यादि लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया।