ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । जिले के दलसिंहसराय स्थित गेट वेल हास्पीटल पर एक उम्मीद के संस्थापक सदस्य सह कोषाध्यक्ष डॉ गोपाल प्रसाद ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि एक उम्मीद समाजिक सेवा के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक संकल्पित संस्था है। जो निश्चित ही समाज के जरूरत मंद लोगों की उम्मीद पर शत प्रतिशत खरा उतरेगा। इस दौरान डॉ गोपाल प्रसाद ने स्थानीय सभी प्रबुद्ध नागरिक एंव समाजसेवी तथा साधन सम्पन्न लोगों से आगे बढ़ कर सहयोग का अपील करते हुए कहा कि आप भी एक उम्मीद को अपने सुझाव, अपने सहयोग और अपना समर्थन देकर समाज…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । क्राई-चाइल्ड राइट्स एंड यू के सहयोग से सरायरंजन प्रखंड के खेतापुर, नरघोघी, मेयारी, नौआचक, भागवतपुर गांव में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा चलंत पुस्तकालय के माध्यम से गांव के जरुरतमंद बच्चों और अभिभावकों को पुस्तक प्रदान किया गया। उक्त जानकारी देते हुए जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि, पुस्तकों से जुडाव, लगाव और प्रेम एक सुयोग्य एवं सुशिक्षित समाज का निर्माण करता है। इसी सोच के तहत कोविड -19 के बाद से इन गांवों में मुसहर बस्तियों में संचालित शिक्षा केन्द्र के बच्चों में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । शनिवार को काॅ टिंकू यादव की अध्यक्षता में माल गोदाम चैक स्थित लेलिन आश्रम में अखिल भारतीय किसान महासभा प्रखंड कमेटी समस्तीपुर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यवेक्षक जिला सचिव काॅ ललन कुमार एवं अतिथि माले जिला सचिव काॅ प्रो उमेश कुमार एवं माले प्रखंड सचिव अनिल चैधरी उपस्थित थे। इस अवसर पर सर्वप्रथम बिहार में बढ़ रहे अपराध पर चिंता व्यक्त किया गया। तदुपरांत किसानों को अपराधी बताने वाले एडीजी कुंदन कृष्णन के बयान पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए माले जिला सचिव काॅ…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क पूसा । भाकपा माले कार्यकर्ता के अनशन का असर दिखा जब पिछले दिनों पूसा के बीडीओ ने तकनीकी सहायक समेत अन्य के साथ ठहरा पंचायत की मनरेगा योजना की जांच की गई थी। इस दौरान भाकपा-माले प्रखंड कमिटी सदस्य भी मौजूद थे। जांच के दौरान सड़क की बीच एवं बाएं साइड में ढ़लाई करीब 3 इंच पाया गया था। इसके साथ ही बिरौली बगान के अंदर ईंटकरण एवं एक जगह पेवर ब्लाॅक योजना की जांच की गई थी तथा इसका सेंपल भी लिया गया था। यहाँ प्राकल्लन एवं मापी पुस्त के बिना ही योजना…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। डेस्क समस्तीपुर । जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र और रेलवे सुरक्षा बल, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम अंतर्गत समस्तीपुर जंक्शन पर चलाये गये रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान प्लेटफार्म नंबर तीन पर तीन नाबालिग बच्चा और एक ट्रैफिकर को रेस्क्यू कर तथा जीआरपी, समस्तीपुर में अनैतिक बाल व्यापार अधिनियम अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए बेहतर आवासन के लिए बाल कल्याण समिति, समस्तीपुर को सुपुर्द किया गया। बाल कल्याण समिति समस्तीपुर के आदेशानुसार तीनों बच्चों को प्रयास बाल गृह को सौंप दिया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन टीम में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के एक्सेस…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । समस्तीपुर पुलिस महकमे में शनिवार को अचानक अफरातफरी का माहौल बन गया, जब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला थाना की थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी एवं उनके निजी चालक गुड्डु कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को निगरानी थाना कांड सं0-54/25, दिनांक 18.07.2025 के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए निगरानी की टीम ने पुअनि पुतुल कुमारी, थानाध्यक्ष, महिला थाना समस्तीपुर एवं गुड्डु कुमार, निजी चालक, दोनों जिला-समस्तीपुर को 20,000ध्-(बीस हजार) रूपये रिश्वत लेते महिला थाना समस्तीपुर से रंगे हाथ गिरफ्तार किया कर लिया।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में दिनांक 19 जुलाई 2025 को प्रधानाचार्य प्रो सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकार अन्तर्गत विधिक साक्षरता क्लब, वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर इकाई द्वारा जनसंख्या वृद्धि – वरदान या अभिशाप विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वर्तमान सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय परिप्रेक्ष्य में इस बेहद समीचीन एवं अत्यंत गंभीर व विचारणीय विषयक प्रतियोगिता का संचालन लीगल लिटरेसी क्लब, वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर इकाई की प्रभारी डॉ. संगीता ने किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम डॉ संगीता ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के विषय और उद्देश्य पर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। शनिवार को राम निरीक्षण आत्मा राम महाविद्यालय, समस्तीपुर के प्रधानाचार्य प्रो सुरेंद प्रसाद के निर्देशन में मनोविज्ञान विभाग में सत्र – 2025-29 के नव नामांकित छात्र-छात्राओं का प्रेरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सबसे पहले प्रधानाचार्य प्रो सुरेंद प्रसाद ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए नए शैक्षणिक सफर की शुभकामनाएं दी। तदुपरांत विभाग के शिक्षक संतोष कुमार, डॉ स्मिता कुमारी और डॉ माला कुमारी के नेतृत्व में मनोविज्ञान के छात्र छात्राओं ने कॉलेज के संस्थापकों की प्रतिमा की साफ सफाई करके माल्यार्पण किया और उनके बारे में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । बच्चे उच्छृंखल हो रहे हैं, इसकेलिए एकल परिवार आधारित सामाजिक ढांचा अधिक जिम्मेदार है। संयुक्त परिवार के दौर में यह सामाजिक ढांचा बेहद सशक्त था, लोग एक दूसरे से जुडाव महसूस करते थे, पडोसियों व परिचितों के प्रति भी बच्चों में आदर व सम्मान का भाव होता था। ऐसे में सोशल गार्जियनशिप कहें या सामाजिक अभिभावकत्व अघोषित रूप से सर्व स्वीकार्य था। आज संयुक्त परिवार की अवधारणा के बिखडने के कारण वक्त के साथ-साथ पता नहीं कब सोशल गार्जियनशिप का कनसेप्ट ही लुप्त हो गया है। जिसका प्रतिफल है कि आज छोटी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर । विगत पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार में अनेक स्थानों पर मध्यम वर्षा हुई है, अतः किसान भाई धान की रोपाई प्राथमिकता के आधार पर करें। मौसम के प्रतिकूल होते देख किसान भाईयों केलिए समसामयिक सुझाव जारी करते हुए जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र के नोडल आफिसर डाॅ अब्दुल सत्तार ने उक्त सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि मध्यम अवधि की किस्मों के लिए 30 किलोग्राम नेत्रजन, 60 किलोग्राम स्फुर एवं 30 किलोचाम पोटाश के साथ 25 किलोगाम जिंक सल्फेट वा 15 किलोगाम प्रति हेक्टर विलेटेड जिंक का व्यवहार करें। धान की फसल…