Oini24 ओईनी न्यूजा नेटवर्क विद्यापतिनगर । मंगलवार दोपहर से शुरू हुई तेज बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक लगातार बारिश हुई। निचले इलाकों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। कई घरों के सामने पानी जमा हो गया, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। मुख्य बाजारों और सड़कों के किनारे करीब दो फीट तक पानी जमा है।प्रखंड के कई स्कूलों में पानी भर गया है। स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बाजितपुर बाजार और राजा चैक के पास जलजमाव के कारण आसपास का कचरा पानी…
Author: Dr. Sanjay Kumar
Oini 24 ओईनी न्यूजा नेटवर्क समस्तीपुर । शिक्षाविद, अजा/जजा कर्मचारी पदाधिकारी महासंघ के जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर राम को समस्तीपुर जिला कांग्रेस एससी विभाग का जिला अध्यक्ष मनोनित किया गया। श्री राम के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए समस्तीपुर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष मो० अबू तमीम ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आपके नेतृत्व में निश्चित ही एससी/एसटी समुदाय के लोग अपेक्षाकृत अधिक सहज, संगठित, सक्रिय होंगे, पार्टी के प्रति उनमें भरोसा और मजबूत होगा जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। वहीं इस मनोनयन पर श्री राम ने कहा कि…
Oini 24 ओईनी न्यूजा नेटवर्क समस्तीपुर । मंगलवार की देर शाम के बाद ठहर-ठहर कर लगातार हुई बारिश ने नगर निगम समस्तीपुर के मानसून पुर्व तैयारियों के तमाम दावे की कलई उतार दी। दिन निकलने के बाद जब बारिश ने थोडी सांस ली तो लगभग पूरा शहर तैरता प्रतीत हुआ। काशीपुर, विवके विहार सहित कई मुहल्ले तो झील का नजारा पेश करते दिखे। जल जमाव के कारण नाले का टूटा स्लैब नहीं दिखने से कई लोग, व वाहन नाले में गिर कर जख्मी हो गये। जलजमाव के कारण लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इस नजारे से…
Oini 24 ओईनी न्यूजा नेटवर्क पूसा । डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के प्रांगण में 17 जुलाई को आयोजित चैथी दीक्षांत समारोह में आ रहे मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चैहान करेंगे। विश्वविद्यालय परिसर में बने 12 करोड़ की लागत से अंतर्राष्ट्रीय गेस्ट हाउस में 20 कमरा डबल बेड का है वही वीआईपी के लिए चार सूट सहित वी वी आई पी सूट भी शामिल है। इसके साथ इस गेस्ट हाउस की यह भी खासियत है कि लगभग 100 लोगों के लिए एक मीटिंग हॉल भी तैयार किया गया है जहां राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी 24 डेस्क समस्तीपुर। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा में आगामी 17 जुलाई को आयोजित दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। इस क्रम में विवि मुख्य परिसर के दक्षिण पूर्व हिस्से में अवस्थित पार्किंग शेड में टेंट, पंडाल और कुर्सियों को लगाने का कार्य जोर शोर से किया जा रहा हैं। कुलपति डॉ. पीएस पांडये प्रतिदिन कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। दीक्षांत समारोह में अतिथियों के आने से लेकर विवि भ्रमण व उनके गेस्ट हाउस तक जाने वाले सभी रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ करने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी 24 डेस्क समस्तीपुर। सहयोग समिति बिहार पटना के आदेश अनुसार मंगलवार को चंदौली पैक्स पूसा के प्रांगण में एक विशेष आमसभा का आयोजन किया गया। इस आम सभा में मुख्य अतिथि प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजीव नयन एवं सरपंच प्रतिनिधि अनिल कुमार शामिल हुए। इस अवसर पर सर्वप्रथम व्यापार मंडल अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष चंदौली प्रेम कुमार झा ने पुष्प गुच्छ और शाॅल से अतिथियों को सम्मानित किया। इस विशेष आमसभा में पैक्स में संचालित विभिन्न योजनाओं सीएससी काउंटर /धान अधिप्राप्ति/ गेहूं क्रय केंद्र/ प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र/ कॉमन सर्विस सेंटर/ मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना/ प्रधानमंत्री…
Oini News Network. ओईनी 24 डेस्क समस्तीपुर। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय के स्थापना होने से समाज के वंचित वर्ग के युवाओं को कौशल विकास के क्षेत्र में प्रशिक्षण मिलेगा जिससे वे रोजगार कर सकेंगे। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए धन्यवाद देते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का ऐतिहासिक निर्णय स्वागत योग्य कदम है। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र श्री ठाकुर ने बताया कि नितीश कुमार जननायक के सपनो को साकार करने के लिए…
Oini News Network ओइनी 24 डेस्क विद्यापतिनगर । देव नगरी विद्यापतिधाम में सावन माह की पहली सोमवारी पर एक लाख कांवरियों ने उगना महादेव पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किया। रविवार के शाम से ही कांवरियों का जत्था विद्यापतिधाम में आना शुरू हो गया था। जलाभिषेक को ले सुबह दो बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में जुटी थी। हर हर महादेव, बोलबम के जयकारों से दिनभर विद्यापतिधाम भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुये लाइन लगाकर जलाभिषेक की व्यवस्था की गयी थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिये लाउडस्पीकर से माइकिंग की जा रही थी।…
Oini Newes Network ओईनी 24 डेस्क मोरवा । श्रावण मास की पहली सोमवारी को आशानुरूप जिले के मोरवा स्थित खुदनेश्वर स्थान मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं व कांवरियों ने जलाभिषेक किया। सोमवार अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं को तांता लगा रहा। भीड पर नियंत्रण केलिए मंदिर कमिटी के साथ स्थानीय पुलिस भी तैनात रही। श्रद्धालुओं व कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा केलिए जगह-जगह बैरिकेटिंग और सीसी कैमरे के साथ बडी संख्या में पुलिस बल तैनान किए गये थे। खुदनेश्वर स्थान! जो केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सांप्रदायिक सौहार्द की अप्रतिम मिसाल है। जी हां, गंगा जमुनी…
Oini News Network ओईनी 24 डेस्क सरायरंजन । जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर और साऊथर्न भ्वाइसेज फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में सरायरंजन प्रखंड के दामोदरपुर महुली गांव में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाघाटन किया गया। मौके पर ग्राम पंचायत राज अख्तियारपुर बलभद्र के वार्ड संख्या एक के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य श्याम पासवान और कमल प्रसाद के कर कमलों से केन्द्र का उद्घाटन किया गया। प्रशिक्षक किरण कुमारी ने इस कोर्स से होने वाले लाभ पर विस्तार से जानकारी दी। संस्था के सचिव सुरेंद्र कुमार नें जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा संचालित इस व्यवसायिक प्रशिक्षण…