
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
ओईनी 24 डेस्क समस्तीपुर। सहयोग समिति बिहार पटना के आदेश अनुसार मंगलवार को चंदौली पैक्स पूसा के प्रांगण में एक विशेष आमसभा का आयोजन किया गया। इस आम सभा में मुख्य अतिथि प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजीव नयन एवं सरपंच प्रतिनिधि अनिल कुमार शामिल हुए।
इस अवसर पर सर्वप्रथम व्यापार मंडल अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष चंदौली प्रेम कुमार झा ने पुष्प गुच्छ और शाॅल से अतिथियों को सम्मानित किया। इस विशेष आमसभा में पैक्स में संचालित विभिन्न योजनाओं सीएससी काउंटर /धान अधिप्राप्ति/ गेहूं क्रय केंद्र/ प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र/ कॉमन सर्विस सेंटर/ मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना/ प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र /के बारे में श्री झा के द्वारा विस्तृत चर्चा करते हुए उपस्थित सभी किसानो को जानकारी दी।
इस दौरान अध्यक्ष श्री झा ने पैक्स में सदस्यता अभियान के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सदस्य बनाए जाने पर विशेष रूप से जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को कृषि बैंक के द्वारा संचालित हरित कृषि संयंत्र योजना से विभिन्न कृषि संयंत्र के संचालन हेतु सुझाव दिया।
श्री झा ने बताया कि पैक्स में नए 1000 मैट्रिक टन के नवनिर्मित गोदाम के लिए अंचल कार्यालय पूसा से भूमि आवंटित हो गई है। जिला पदाधिकारी से मिलकर आगे की निर्माण संबंधित प्रक्रिया के लिए अध्यक्ष को अधिकृत किया गया।
आम सभा में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने बताया कि चंदौली पैक्स में बहुत जल्द ही प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की स्थापना होने वाली है।
इस कार्य के लिए सर्वसम्मति से कागजी प्रक्रिया के लिए सहकारिता विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर जल्द से जल्द चालू करने के लिए उपस्थित सभी सदस्यों ने अध्यक्ष श्री झा को अधिकृत किया।
अंत में अध्यक्ष ने सभी आगंतुक, वरिष्ठ किसान बंधु, ग्रामीण एवं पैक्स के कार्यकारणी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित कर सभा की कार्यवाही समाप्त की।