
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । क्राई-चाइल्ड राइट्स एंड यू के सहयोग से सरायरंजन प्रखंड के खेतापुर, नरघोघी, मेयारी, नौआचक, भागवतपुर गांव में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा चलंत पुस्तकालय के माध्यम से गांव के जरुरतमंद बच्चों और अभिभावकों को पुस्तक प्रदान किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि, पुस्तकों से जुडाव, लगाव और प्रेम एक सुयोग्य एवं सुशिक्षित समाज का निर्माण करता है।
इसी सोच के तहत कोविड -19 के बाद से इन गांवों में मुसहर बस्तियों में संचालित शिक्षा केन्द्र के बच्चों में पुस्तक के प्रति समर्पण और लगाव बढाने के लिए केन्द्र के द्वारा नियमित रूप से चलंत पुस्तकालय के माध्यम से पुस्तकें उपलब्ध कराया जाता है। इस कार्य में क्राई-चाइल्ड राइट्स एंड यू के समर्थन से हर साल तकरीबन 5000 बच्चों तथा अभिभावकों को विभिन्न प्रकार की पुस्तकें मुहैया कराई जाती है।
उन्होंने बताया कि चलंत पुस्तकालय के गांव गांव पुस्तक वितरण के दौरान किशोरी पंचायत के सदस्यों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति जागरूक भी किया गया।
जेजेबीविके सचिव ने बताया कि जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा संचालित सामुदायिक सेनिटरी पैड बैंक के माध्यम से लड़कियों के मासिक धर्म के समय लागत मूल्य पर सेनिटरी पैड मुहैया कराया जाता है। साथ ही के द्वारा जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र द्वारा संचालित सभी शिक्षा केन्द्रों पर रीयल जूस, नारियल पानी और गुलाबरी का वितरण किया गया।
डाबर इंडिया लिमिटेड, पटना कार्यालय द्वारा हर महीने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न तरह के खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराया जाता है। जिसे जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा जरूरतमंद परिवारों, मुसहर बस्तियों में संचालित शिक्षा केन्द्र के बच्चों के बीच वितरित किया जाता है।
इस अवसर पर दिनेश प्रसाद चैरसिया, रविन्द्र पासवान, किरण कुमारी, बलराम चैरसिया, रामदयाल सहनी, ललिता कुमारी, वीभा कुमारी, नवनीत कुमार, संगीता कुमारी, बबिता कुमारी, दीपक कुमार चैरसिया, अनुष्का कुमारी, संदीप कुमार, राजकुमार पासवान, प्रवीण कुमार, मुस्कान कुमारी, वार्ड सदस्य सियाराम कापर, संतोष मिश्रा, रामप्रित चैरसिया, वीणा कुमारी उपस्थित थे।