
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क पूसा । भाकपा माले कार्यकर्ता के अनशन का असर दिखा जब पिछले दिनों पूसा के बीडीओ ने तकनीकी सहायक समेत अन्य के साथ ठहरा पंचायत की मनरेगा योजना की जांच की गई थी।
इस दौरान भाकपा-माले प्रखंड कमिटी सदस्य भी मौजूद थे। जांच के दौरान सड़क की बीच एवं बाएं साइड में ढ़लाई करीब 3 इंच पाया गया था। इसके साथ ही बिरौली बगान के अंदर ईंटकरण एवं एक जगह पेवर ब्लाॅक योजना की जांच की गई थी तथा इसका सेंपल भी लिया गया था। यहाँ प्राकल्लन एवं मापी पुस्त के बिना ही योजना की जांच किए जाने के बारे में पूछने पर बीडीओ ने कहा कि पूसा मनरेगा पीओ प्राकल्लन एवं मापी पुस्त मांगने पर भी उपलब्ध नहीं करा रहे है।
शनिवार को जांच टीम ने मनरेगा से की गई उसी सड़क की दुबारा जांच की। इस जांच टीम ने जो रिपोर्ट दिया है उसमें और 14 जुलाई को की गई जांच में भारी असमानता है। इसका अर्थ स्पष्ट है कि जांच टीम किसी के प्रभाव में आकर गलत रिपोर्ट दे रही है।
माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि सही से जांच कर सही जांच रिपोर्ट एसडीओ को नहीं दिया गया एवं ठहरा पंचायत की सभी योजनाओं की पूर्ण वास्तविक जांच नहीं की गई तो भाकपा-माले दोबारा आंदोलन करने को विवश होगी।
उन्होंने कहा कि बीडीओ के द्वारा मनरेगा पीओ से प्राकल्लन एवं मापी पुस्त मांगने पर भी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। इसकेलिए पीओ के द्वारा अपने से वरीय पदाधिकारियों का आदेश नहीं मानने पर प्रशासनिक कार्रवाई होनी चाहिए।