
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में दिनांक 19 जुलाई 2025 को प्रधानाचार्य प्रो सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकार अन्तर्गत विधिक साक्षरता क्लब, वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर इकाई द्वारा जनसंख्या वृद्धि – वरदान या अभिशाप विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
वर्तमान सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय परिप्रेक्ष्य में इस बेहद समीचीन एवं अत्यंत गंभीर व विचारणीय विषयक प्रतियोगिता का संचालन लीगल लिटरेसी क्लब, वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर इकाई की प्रभारी डॉ. संगीता ने किया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम डॉ संगीता ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के विषय और उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्या प्रो. सिन्हा ने अपने संबोधन कहा कि बढ़ती जनसंख्या से जहां संसाधनों पर बोझ बढ रहा है वहीं बढती आबादी विकास की नई इबारत लिखने का एक अवसर भी है। जरूरत है इस बढती जनसंख्या को सही दिशा देने की।
इस अवसर पर छात्राओं ने विषय के पक्ष और विपक्ष में प्रभावशाली तर्कों के साथ अपनी अपनी बात रखी। प्रतियोगिता में पक्ष में बोलने वाली छात्राओं में प्रज्ञा पुष्प, कुमारी पलक, आरती कुमारी, निधि कुमारी एवं अनामिका कुमारी, शामिल थी, जबकि विपक्ष में बोलने वाली छात्राओं में निधि कुमारी, नारायणी कुमारी, साक्षी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, स्वीटी कुमारी तथा कुमारी रूपा शामिल रहीं।
मौके पर डॉ विजय कुमार गुप्ता और डॉ रंजन कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. शालिनी कुमारी, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. श्री विद्या एवं डॉ. अपूर्वा मुले शामिल थीं। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में विचार-शक्ति, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति-कौशल को विकसित होते हैं।
धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन डॉ शालिनी ने किया। मौके पर डॉ सुरेश साह, डॉ फरहत जबीन, डॉ शहनाज आरा, डॉ कविता वर्मा, डॉ शबनम कुमारी, डॉ पिंकी कुमारी सहित सभी शिक्षकों व छात्रा उपस्थित थे ।