
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । शनिवार को काॅ टिंकू यादव की अध्यक्षता में माल गोदाम चैक स्थित लेलिन आश्रम में अखिल भारतीय किसान महासभा प्रखंड कमेटी समस्तीपुर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यवेक्षक जिला सचिव काॅ ललन कुमार एवं अतिथि माले जिला सचिव काॅ प्रो उमेश कुमार एवं माले प्रखंड सचिव अनिल चैधरी उपस्थित थे।
इस अवसर पर सर्वप्रथम बिहार में बढ़ रहे अपराध पर चिंता व्यक्त किया गया। तदुपरांत किसानों को अपराधी बताने वाले एडीजी कुंदन कृष्णन के बयान पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए माले जिला सचिव काॅ प्रो उमेश कुमार ने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार अपराध एवं हत्या रोकने में विफल है। पटना सहित राज्य भर में हो रहे लगातार हत्या समेत विभिन्न अपराधों के लिए निकम्मी पुलिस एवं नीतीश सरकार का जिम्मेवार है।
बैठक को संबोधित करते हुए किसान महासभा जिला सचिव ललन कुमार ने कहा कि किसानों के फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए। बिहार में फसल की खरीद के लिए बाजार समिति को बहाल किया जाना चाहिए, नकली खाद, बीज एवं दवा पर रोकथाम लगना चाहिए किसानों को सब्सिडी मिलने वाले बिजली मोटर, बिजली कनेक्शन पर भ्रष्टाचार पर रोक लगाना चाहिए।
बैठक में 9 सदस्य तैयारी समिति का गठन किया गया इसके संयोजक उमेश राय एवं सहसंयोजक टिंकू कुमार यादव चुने गए प्रखंड के अंतर्गत 5000 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया अगस्त में पंचायत सम्मेलन एवं प्रखंड सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक को उमेश राय, सोनेलाल पासवान, राम गणेश राय आदि ने भी संबोधित किया।