
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर और रेलवे सुरक्षा बल, समस्तीपुर के द्वारा बुधवार को रात्री 21.00 बजें ट्रेन सं. 12561 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से एक भटकी हुई एक 10 वर्षीया बच्ची को बरामद किया गया।
रात भर उक्त बच्ची को रेल सुरक्षा बल कर्मी निधि कुमारी, तथा दीप्ति कुमारी, जिला कार्यक्रम समन्वयक एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम, जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की देख-रेख और संरक्षण में महिला बैरक, में सुरक्षित आवासन में रखा गया।
गुरूवार को सुबह 08.00 बजे रेलवे सुरक्षा बल के अवर निरीक्षक सुमित कुमार ने जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की दीप्ति कुमारी, स्मृति कुमारी तथा चाइल्ड हेल्पलाइन, समस्तीपुर के कुन्दन कुमार और बबली कुमारी को बाल कल्याण समिति, समस्तीपुर में प्रस्तुत करनें हेतु बच्ची को सुपूर्द किया। चाइल्ड हेल्पलाइन और जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा बच्ची का मेडिकल करवाकर बाल कल्याण समिति में अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया।
मौके पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की डॉक्यूमेंटेशन कोर्डिनेटर स्मृति कुमारी तथा सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संगीता कुमारी भी मौजूद थी। इसी बीच बच्ची के माता-पिता भी अपनें बच्ची को खोजते खोजते मधुबनी जिला के भेजा प्रखंड से समस्तीपुर आ गए थे। जिन्हें बाल कल्याण समिति से सम्पर्क कर बच्ची को घर लेकर जाने की जानकारी दी गई।