
ओइनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । फिलहार बारिश के आसार नहीं हैं। इसकारण मौसम शुष्क रहने और तापमान 38 डिग्री के आसपास रहने से प्रचंड गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है।
इस बाबत जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 28 जुलाई, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार
पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में ज्यादातर स्थानों पर कम वर्षा या लगभग शुष्क-स्थिति बरकरार रहने की संभावना है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर कही-कही हल्की वर्षा हो सकती है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जवकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है।
पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 कि0मी0 प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है।