
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । बुधवार को मोरवा विधानसभा अंतर्गत मोरवा उत्तरी पंचायत के लसकारा वार्ड एक मे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले देश के महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गयी।
जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद चैधरी निषाद ने की। जयंती सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद उन वीर योद्धा थे जो अंतिम क्षण तक अकेले अंग्रेजो से लड़ते हुए देश के आन बान के लिए मात्र 24 वर्ष के आयु मे शहीद हो गये लेकिन अपने आपको जिन्दा गिरफ्तार नही हुए।
वे अंग्रेज हुकूमत के षड़यंत्र, काकोरी आदि देश हित मे रचे गये आंदोलन स्वरुप घटनाओ मे अपनी अहम भूमिका का निर्वाहन करते हुए देश के लिए शहीद हो गये।
मौके पर पूर्व जिला पार्षद विभा देवी, प्रदेश महासचिव देवनारायण सिंह,जिला उपाध्यक्ष देवशंकर राय, डॉ दिलीप कुमार चैधरी, मो बशीर, रामानंद सिंह, मो रहमत, अनिल सिंह कुशवाहा, कृष्णदेव साह, दिलीप साह, अहमद रजा, अशोक कुमार चैधरी, संजय चैधरी निषाद, कुंदन कुमार झा, सोनु कुमार, कुंदन कुमार, मुकेश कुमार चैधरी, संतोष राय, सीताराम पोद्दार, प्रमोद चैधरी सहित दर्जनों लोग शामिल थे।