
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क मुंगेर। मुंगेर विश्वविद्यालय में सीनेट चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ने लगी है। सीनेट में 13 पदों के लिए चुनाव हेतु नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2025 निर्धारित है।
इस क्रम में सोमवार 21 जुलाई तक कुल 07 उम्मीदवारों ने कुलसचिव सह मुख्य निर्वाची पदाधिकारी डॉ. घनश्याम राय के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
नामांकन करने वालों में अंगीभूत महाविद्यालयों में शिक्षक वर्ग में के एसएस कॉलेज लखीसराय के दर्शनशास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ. अमित कुमार, एसकेआर कॉलेज बरबीघा से जूलॉजी के सहायक प्राध्यापक डॉ. कुंदन लाल, सम्बद्ध महाविद्यालय वर्ग से एसएस कॉलेज मेहुस के डॉ. अनिल प्रसाद सिंह एवं एस बीएन कॉलेज गढ़ीरामपुर के डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह शामिल हैं।
शिक्षकेतर कर्मियों में कोशी कॉलेज खगड़िया के गोपाल कुमार, जेआरएस कॉलेज के नारद बिहारी एवं बीआरएम कॉलेज मुंगेर के गोपाल कुमार ने भी सीनेट चुनाव हेतु अपना नामांकन दाखिल किया है।
चुनाव को लेकर कुलसचिव प्रो (डाॅ) घनश्याम राय ने बताया कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सीनेट चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है। इसको लेकर सारी तैयारियां की जा चुकी हैं।