
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर । अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं। कहीं कही हल्की वर्षा हो सकती है । शेष सभी जिलों में गर्मी का असर दिखेगा।
डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 23 जुलाई, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में अच्छी वर्षा की सम्भावना नहीं है।
कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
वहीं न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सापेक्ष आर्दता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 15 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है।