
ओईनी न्यूज नेटवक।
Oini 24 समस्तीपुर । पिछले दिनों हुई सावन की पहली बारिश ने नगर निगम द्वारा कराये गये कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोल कर रख दी है। जब हाल ही में नगर निगम द्वारा बनाया गया सड़क ध्वस्त हो गया। हम बात कर रहे हैं नगर निगम क्षेत्र के काशीपुर वीर कुंवर सिंह कॉलोनी के सड़क की।
कचहरी से शिक्षा भवन जाने वाली यह सडक जगह जगह एक तरफ धस जाने के कारण खतरनाक ढंग से टूटी हुइ थी। अभी करीब साल भर पहले ही बनी इस सड़क की गुणवत्ता का परिणाम है कि सावन की पहली बारिश में ही फिर से ध्वस्त हो कर पुर्ववत खतरनाक हो गई है। इस सडक का आधा भाग इस बारिश में ध्वस्त हो गया शेष आधा भाग कब ध्वस्त हो जाएगा बताना मुश्किल है।
इस बाबत जनसुराज नेता अमर कुमार राय ने बताया कि समस्तीपुर की सड़क निर्माण में काफी गड़बड़ी है। जिसके कारण सड़क नहीं चल पाता है। गुणवत्ता ऐसी की पहली बारिश नहीं में ही सड़क ध्वस्त हो गयी। शिक्षा भवन वाली सड़क भी कई जगह ध्वस्त है। जगह-जगह स्लैब टूट गया है। कई जगह जल जमाव के कारण उसमें गिर कर लोगों के घायल होने का खतरा बढ गया है।
वहीं नगर निगम के आयुक्त राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी। सड़क किस योजना से और किसी एजेंसी के द्वारा निर्माण किया गया था। जांच के बाद दोषी एजेंसी पर कार्रवाई की भी की जाएगी। बहरहाल इसकी जानकारी मिलते ही महापौर अनीता राम ने गुरूवार को प्रभावित क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में बन रहे सडकों का निरीक्षण किया और जल-जमाव का जायजा लिया।
इस दौरान उन्हेांने टूटी सडक देख संवेदक की जम कर क्लास लगा दी। साथ ही सडक निर्माण में लगे संवेदक को गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने दुर्गा पैलेस, मुसापुर , धुरलख, सोनवर्षा चैक तिरहुत एकेडमी, काशीपुर आदि जगहों पर जाकर जल-जमाव वाले स्थानों का निरिक्षण किया।
इस अवसर पर श्रीमति राम ने कहा कि सभी वार्ड पार्षद निगम के कर्मी और नगर आयुक्त सम्पूर्ण नगर निगम का जायजा ले रहे है। नगर निगम वासियों के हर कठिनाईयों को दुर करने के लिए तत्पर है। इस अवसर पर उप नगर आयुक्त विभूति कुमार, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य धीरज कुमार, रंजीत कुमार, आदि मौजूद थे।