
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 मोहनपुर । गुरूवार को बारिश की संभावना और आसमान में उमडते घुमडते बादलों की बीच कुलपति ललित नारायण मिथिला विश्वविद्याल दरभंगा के कुलपति प्रो.(डॉ.) संजय कुमार चैधरी एवं अनुमंडलाधिकारी, पटोरी विकाश पांडेय ने जीएमआरडी कॉलेज मोहनपुर के मुख्य द्वार का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो (डॉ) कुशेश्वर यादव ने किया। इस दौरान सबसे पहले प्राचार्य श्री यादव ने कुलपति एवं अनुमंडल पदाधिकारी का मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, शाॅल एवं पुष्प गुच्छादि से अभिनंदन किया। तदुपरांत कुलपति डाॅ चैधरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर डाॅ चैधरी ने महाविद्यालय के वर्ग कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, एवं शिक्षकों की उपस्थिति इत्यादि का निरीक्षण किया।
उन्होंने सभी शिक्षकों की दैनिक कार्यवृत्त पंजी का निरीक्षण किया। ज्ञातव्य हो कि सभी शिक्षकों को पूर्व से ही प्रधानाचार्य के द्वारा उक्त पंजी उपलब्ध कराई जा चुकी है। इस कार्य की सराहना करते हुए कुलपति ने पूर्ण संतुष्टि व्यक्त की।
हलांकि इस दौरान कुछ पूर्ववर्ती छात्रों ने कुलपति के समक्ष वर्ग संचालन, पी.जी. एवं बी.एड. की पढ़ाई का शुरुआत एवं पुस्तकालय का नियमित संचालन के मुद्दा उठाया। साथ ही प्रधानाचार्य के द्वारा वर्ग में उपस्थिति बढ़ाने हेतु त्रिदिवसीय प्रेरण सत्र, शिक्षक अभिभावक छात्र संवाद एवं पूर्ववर्ती छात्र तथा पत्रकार संगोष्ठी जैसे उठाए गए सराहनीय कदमों की प्रशंसा की।
इसी क्रम में केमिस्ट्री के एक छात्र के द्वारा पढ़ाई नहीं होने की शिकायत की। शिकायत की सत्यता परखने के क्रम में शिकायत कर्ता छात्र बगलें झांकता चला गया।
इस अवसर पर डाॅ यादव ने कहा कि इस शिलान्यास समारोह में विश्वविद्यालय प्रशासन एवं अनुमंडल प्रशासन के सुखद संयोग से महाविद्यालय प्रशासन अपने चतुर्दिक विकास के लिए पूर्ण आशान्वित हैं। उक्त अवसर पर सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, मीडिया कर्मी, एनएसएस स्वयंसेवक व एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थे।