
ओईनी न्यूज नेटवक।
Oini 24 पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के प्रांगण में चतुर्थ दीक्षांत समारोह का सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियों का मिथिला की परंपरा के मुताबिक पाग, शाॅल, स्मृतिचिन्ह, पुष्प गुच्छ आदि स्वागत अभिनंदन, कुलगीत प्रसारण एवं कुलपति डाॅ पीएस पाण्डेय के नेतृत्व में आगत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन के साथ समारोह ने दिशा पकडी।
गुरुवार को आयोजित इस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि ज्ञान-विज्ञान से ओतप्रोत पूसा की धरती कृषि एवं अनुसंधान की जननी है। पूसा मिथिलांचल की उर्वरा धरती पर स्थित यह विश्वविद्यालय अपने नित नूतन शोध व अभिनव अनुसंधान से देश ही नहीं पूरी दुनिया में तहलका मचा रहा है।
37 छात्र छात्रा के बीच स्वर्ण पदक प्रदान करते हुए छात्रों से उन्होंने कहा कि शिक्षा का उपयोग केवल नौकरी के लिए नहीं बल्कि कृषि के विकास के लिए करें। यहां के किसान खासकर छोटे-छोटे खेतों में खेती करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए लघु कृषि यंत्र से जुड़े शोध करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यू तो भारत कृषि प्रधान देश है मगर बिहार के कृषकों की भागीदारी इसमें अधिक है। यहां किसानों के बिना देश व विदेश का कृषि जगत अधूरा है।
यहां के किसान तीव्र मस्तिष्क की धनी, चिंतनशील, प्रयोगधर्मी, कर्तव्यनिष्ठ व परिश्रमी होते हैं। उन्होंने बिहार को ज्ञान की प्रकाश का केंद्र बताते हुए भगवान बुद्ध की चर्चा किया। उन्होंने छात्रों से कहा कि दीक्षांत का मतलब अंत नहीं, नयी जिम्मेदाररियों से ओतप्रोत जीवन की शुरुआत का पहला दिन है। उन्होंने कहा कि प्रतिबद्धता पूर्वक संकल्पित ध्यान केंद्रित कार्य करने से हर सफलता हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कृषि के क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। श्री चैहान ने कहा कि एक समय ऐसा था जिस समय भारत को खाद्यान्न के मामले में दूसरे देश पर निर्भर रह़ता था।
आज अपने श्रमशील किसानों के बदौलत भारत खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बन चुका है। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन काल में अनाज की उत्पादन क्षमता में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस दौरान उन्होंने समस्तीपुर की सब्जी, मुजफ्फरपुर की शाही लीची एवं मखाना की भी जिक्र किया। इस दौरान श्री चैहान ने रिमोट से अन्तर्राष्ट्रीय गेस्ट हाउस एवं नव निर्मित छात्रावास का उद्घाटन भी किया।
इस अवसर पर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने छात्रों से कहा आपने देश के प्रतिष्ठित केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण की है। आपकों शिक्षा देने में देश और समाज का प्रमुख योगदान है। अब देश और समाज के लिए अपना धर्म और कर्तव्य निभाने की शुरूआत करनी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने विश्व गुरु बनाने का सपना और संकल्प को जमीन पर उतारने में छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मौके पर विवि के कुलाधिपति डॉ पीएल गौतम, स्थानीय सांसद सांमभबी चैधरी, स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी ने भी सम्बोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ मृत्युंजय कुमार ने किया। इस अवसर पर शिक्षक, वैज्ञानिक, सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।