Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 भभुआ (कैमूर)। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निसबड), भारत सरकार के तत्वावधान में सरदार बल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय, भभुआ में कि नौ दिवसीय आवासीय सौर ऊर्जा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सहज उपलब्ध, सस्ती एवं ऊर्जा का अक्षय स्रोत : इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ अमित कुमार ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा आत्मनिर्भरता देश की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पारंपरिक…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुंगेर। मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर की एनएसएस इकाई द्वारा मंगलवार को ‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन’ विषयक सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर के ऑडिटोरियम में आरम्भ हुआ।  200 आपदा मित्र किए जाएंगे प्रशिक्षित : बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA), पटना द्वारा प्रायोजित इस सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन आगामी 13.04.2026 तक राष्ट्रीय सेवा योजना के युवाओं के लिए किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 200 प्रशिक्षुओं (100 मुंगेर +100 खगड़िया जिला) को स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। उद्घाटन, स्वागत व…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मानसिक मजबूती के लिए भी खेल बेहद आवश्यक है। खेलों में शरीर व मस्तिष्क दोनों का व्यायाम हो जाते हैं।” सोमवार को विश्व खेल दिवस के अवसर पर सिटी सेंट्रल स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में शामिल बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए निदेशक संजीव कुमार पाण्डेय ने उक्त बातें कही। पूरी दुनिया में शैक्षणिक पाठ्यचर्या में खेल को अनिवार्य रूप से शामिल : इस दौरान उन्होंने कहा कि, स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और मस्तिष्क का वास होता है। इतना ही नहीं मस्तिष्क स्वस्थ हो तो मन भी…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुजफ्फरपुर। दशरथ प्रसाद सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन परिसर में मंगलवार को हर तरफ हर्ष, उत्साह और उमंग का माहौल था। अवसर था सत्र 2025–27 के नव नामांकित डीएलएड/बीएड के छात्र छात्राओं के प्रथम दिवस आगमन पर ‘नूतन छात्र अभिनंदन समारोह’ का।  बेहतर प्रशिक्षण प्रदान के लिए प्रतिबद्धता पूर्वक संकल्पित : इस अवसर पर अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन करते हुए प्रबंध निदेशक अमित कुमार ने नव नामांकित छात्र–छात्राओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि, दशरथ प्रसाद सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स आपको बेहतर प्रशिक्षण प्रदान के करने के…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। 9 और 10 अप्रैल को कई स्थानों पर हल्की बारिश, तेज हवा और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। अगले 5 दिनों में मौसम में दिखेगा बदलाव : इस बाबत डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि, “08 से 12 अप्रैल के बीच उत्तर बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान 9 और 10 अप्रैल को कई स्थानों पर हल्की बारिश,…

Read More

 ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। मंगलवार को समस्तीपुर डाक परिमंडल अंतर्गत स्थित पूसा उप डाकघर को नेक्स्ट जेनरेशन कार्यालय के रूप में उन्नत किया गया है। इस उपलक्ष्य में उप डाकघर परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एवं संचालन समस्तीपुर डाक परिमंडल के डाक अधीक्षक रॉबिन चंद्र ने किया। अतिथि का स्वागत व उद्घाटन : इस दौरान सर्वप्रथम डाक अधीक्षक ने पुष्प गुच्छ एवं शॉल अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया।  तत्पश्चात मुख्य अतिथि पोस्ट मास्टर जनरल, उत्तरी परिक्षेत्र, मुजफ्फरपुर पवन कुमार तथा विशिष्ट अतिथि कुलपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा डॉ. पी.एस. पांडेय,…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। भारतीय दोपहिया बाजार में जबरदस्त रोड ग्रिप और दमदार इंजन के दम पर अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली और मौजूदा दौर में युवाओं की पहली पसंद बन चुकी रॉयल एनफील्ड ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को बड़ा सरप्राइज दिया है। जिसमें कंपनी ने युवाओं में बेहद लोकप्रिय बाइक हंटर 350 का 2026 अपडेटेड वेरिएंट शहर के मोहनपुर रोड स्थित आदित्य मोटर्स में लॉन्च कर दिया है। हंटर का 2026 मॉडल युवाओं को खूब रिझा रहा : नए मॉडल को लॉन्च करते हुए आदित्य मोटर्स के संचालक मनीष कुमार ने बताया कि, “हंटर 350…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी सेवानिवृत शिक्षक भुपनेश्वर राम मंगलवार को कर्पूरी आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने प्रखर कर्मयोगी एवं गुदरी के लाल भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं उनके माता पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने चुनाव अभियान की शुरूआत की। स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लेने आया आर्शीवाद : इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री राम ने कहा कि, पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को पार्टी विचारधारा के अनुसार सदन में बातों को रखने, काम करने तथा आन्दोलन करने की मजबूरी होती है। इन्हीं मजबूरियों के…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “सफलता और उत्कृष्टता दो अलग अलग चीजें हैं। सफलता मिलने के बाद उत्कृष्टता हासिल करना जरा मुश्किल होता है। मगर किसी विषय या क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल हो जाए तो सफलता स्वतः मिल जाती है और यह सफलता चिर स्थाई होती है।” कामयाबी आपके पीछे पीछे चलेगी :  अनएकेडमी के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में अपने संबोधन के दौरान सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप के निदेशक संजीव कुमार पाण्डेय ने उक्त बातें कही। छात्रों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि, “सफलता के पीछे भागने की जगह उत्कृष्टता की ओर…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। निजी विद्यालयों द्वारा किताब, कॉपी, यूनिफॉर्म, टाई, बेल्ट, डायरी, टेस्ट, एडमिशन, री-एडमिशन आदि में कमीशनखोरी के विरोध में नागरिक समाज के बैनर तले रविवार को शहर में विरोध मार्च निकाला गया तथा सभा का आयोजन किया गया। विरोध मार्च व सभा : इस क्रम में स्कूल द्वारा छात्र-अविभावकों के शोषण व लूट के खिलाफ रविवार को नागरिक समाज से जुड़े लोगों ने शहर के स्टेडियम गोलंबर के पास इकट्ठा होकर अपने-अपने हाथों में बैनर मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर विरोध मार्च निकाला। मांगों के समर्थन में विभिन्न नारे लगता विरोध मार्च शहर के विभिन्न…

Read More