ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। दिग्भ्रमित जनता वोट देने को लाचार है, नोटा भी राजनीति का ही आविष्कार है। इनमें उनमें नहीं फर्क है दिख रहा हमें, बटन कोई दबे , जनता की हार ही हार है। कुछ इसी तरह की चुभती गुदगुदाती रचनाओं से सजी कुसुम पाण्डेय स्मृति साहित्य संस्थान के तत्वावधान में केन्द्रीय विद्यालय समस्तीपुर के निकट स्थित कुसुम सदन के प्रांगण में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को एक काव्य संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दूर से बड़ी संख्या में रचनाकार उपस्थित हुए। इस अवसर पर डॉ रामेश गौरीश ने उपस्थित सभी रचनाकारों…
Author: Dr. Sanjay Kumar
पुसा में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण ओईनी न्यूज नेटवर्क विभूति कुमार। पूसा/समस्तीपुर। 76 वे गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर पूसा प्रखंड के धर्मागतपुर बथुआ निवासी सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी पूसा समस्तीपुर की शिक्षिका अमृता कुमारी के द्वारा जरूरतमंद और वृद्ध लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया ताकि वे ठंड के मौसम में अपने आपको ठंड से बचा सकें। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान अमृता कुमारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना है और समाज के लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार लोगों को मदद करने के लिए प्रेरित करना हैl जरूरतमंद…
दिल्ली पब्लिक स्कूल, ताजपुर को “बेस्ट स्कूल” अवार्ड ओईनी न्यूज नेटवर्क ताजपुर। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिनांक 26 जनवरी 2025 को जिला मुख्यालय में अनुमंडल प्रशासन की ओर से एसडीओ दिलीप कुमार द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल, ताजपुर को “बेस्ट स्कूल” का पुरस्कार प्रदान किया गया। उक्त जानकारी देते हुए डीपी एस ताजपुर के निदेशक हाजी मसूद हसन ने कहा कि यह हमारे विद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। साथ ही, जिला कल्याण विभाग ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए हमें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया है। श्री हसन ने कहा कि गौरवपूर्ण क्षण पूरे विद्यालय परिवार…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर (उजियारपुर)। ठंड के प्रचंड प्रकोप को देखते हुए चार दिवसीय कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर उजियारपुर प्रखण्ड सहित आसपास के क्षेत्र में भी जरूरत मंदों को ठंड से राहत दिलाने केलिए कंबल पहुंचान हमारा लक्ष्य था जो हमने किया। हमारा उद्देश्य सिर्फ जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है। लोगों का तो काम है कुछ कहना, लोग क्या कहते हैं इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता। जिले के लोकप्रिय समाजसेवी गरीबों के हमदर्द एवं सौरव इंडस्ट्री के संस्थापक राजू सहनी ने उक्त बातें चार दिवसीय कंबल वितरण कार्यक्रम के चौथे दिन कंबल वितरण कार्यक्रम के समापन के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल मुक्तापुर समस्तीपुर में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। छात्रों द्वारा तैयार की गई विशाल झाँकी ने सभी का मन मोह लिया। भारतीय राज्यों की विविधता को दर्शाती झाँकी में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विशेषताओं को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य गंगा नारायण झा द्वारा झंडोत्तोलन के साथ किया गया। राष्ट्रगान एवं तिरंगे को सलामी देने के बाद प्राचार्य श्री झा ने अपने संबोधन में छात्रों को देश के प्रति समर्पित रहने और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्भातीपुर। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। जिसमें समाज के हर तबके, हर समुदाय, हर वर्ग के लोगों केलिए समान अधिकार का प्रावधान किया गया है। शहर के धर्मपुर स्थित केशवचन्द ज्ञान निकेतन के प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर केजी एन के संस्थापक रामकुमार तिवारी ने बच्चों, शिक्षकों और आगंतुक अभिभावकों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि संविधान सिर्फ एक पुस्तक नहीं हमारा मान, अभिमान और सम्मान है। इसकी रक्षा और इसमें वर्णित प्रावधानो का अनुपालन हमारा प्रथम कर्तव्य है। इसके पुर्व विद्यालय के संस्थापक सचिव…
समस्तीपुर। संविधान और गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर संविधान बचाओ अभियान के तहत पिछले दिनो हुए बाबा साहेब डा० भीमराव अम्बेडकर के अपमान के खिलाफ सार्वभौमिक मताधिकार और संविधान की रक्षा के लिए भाकपा माले ने तिरंगा मार्च निकाला। इस क्रम में रविवार को बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में डेढ़ सौ फीट लम्बा तिरंगा झंडा लेकरशहर के मालगोदाम चौक से तिरंगा मार्च निकाला। मार्च के दौरान माले कार्यकर्ता “संविधान बचाने को संघर्ष तेज करो”, “बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान”, “तिरंगा मार्च जिंदाबाद”, “26 जनवरी जिंदाबाद”, “संविधान की रक्षा कौन करेगा-हम करेंगे…
पटना/शेखपुरा । लोकतंत्र की जननी, ज्ञान, विज्ञान, कृषि शोध व अनुसंधान की धरती बिहार ने न जाने कितने प्रतिभावानों को जन्म दिया है, विभिन्न क्षेत्रों में कई प्रतिमान गढे हैं लेकिन बावजूद इसके पूरे देश में बिहार अपने पिछड़ेपन के कारण सिर्फ श्रम और प्रतिभा का आपूर्तिकर्ता राज्य बन कर रह गया है। शुक्रवार को शेखपुरा हाउस परिसर स्थित टाउन हॉल में आयोजित जन आशीर्वाद संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा उद्यमी व समाजसेवी निशिकांत सिन्हा ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि बिहार की इस माटी से अनेक नेता, अभिनेता, उद्योगपति, आईएएस, आईपीएस आदि कामयाब लोग निकले हैं,…
दूधपुरा स्थित बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया रामजी कुमार. समस्तीपुर जिले के दूधपुरा स्थित बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिनमें देशी गीत, नृत्य और नाटक शामिल थे। इस दौरान विद्यालय के निदेशक सुभाष कुमार मिश्रा ने गणतंत्र दिवस पर बच्चों को राष्ट्र अनुशासित होने के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान, बिहार और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खो-खो और मार्शल आर्ट क्लास में प्रथम और तृतीय…
ओईनी न्यूज नेटवर्क Oini 24 पूसा। “ओईनी का स्वर्णिम एतिहासिक अतीत किसी से छिपा नहीं है, जरूरत है इसे पुनः जीवन्तता प्रदान करने की। मुझे विश्वास है कि ओईनी न्यूज नेटवर्क के माध्यम से ओईनी की एतिहासिकता को जीवन्त करने का आधार मिलेगा।” पूसा प्रखण्ड के दिघरा स्थित ज्ञान किरण पब्लिक स्कूल परिसर में ओईनी न्यूज नेटवर्क का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए पूसा प्रखण्ड प्रमुख रविता तिवारी ने उक्त बातें कही। ओईनी का अस्तित्व सिमटा : उन्होंने कहा कि “ओईनी नाम का समय के साथ विलुप्त हो जाना सबसे बडा कारण है कि एतिहासिकता का पर्याप्त प्रमाण होने…