बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, दूधपूरा, समस्तीपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा।
सरस्वती पूजा न केवल विद्या की देवी की आराधना का दिन है, बल्कि यह हमें ज्ञान और नैतिकता की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है।
रामजी कुमार।
समस्तीपुर। जिले के दूधपूरा स्थित बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में परिसर में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय प्रांगण को मौसमी फूलों एवं रंगोली से सजाया गया है। जिससे पूरा माहौल मनमोहक एवं प्रकृति के सानिध्य में भक्तिमय हो गया। पूजा समारोह की शुरुआत विद्यालय के निदेशक, शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित से हुई। छात्रों ने भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार के साथ माँ सरस्वती की आराधना की। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को ज्ञान और विद्या की देवी माँ सरस्वती के महत्व के बारे में बताया और उनके आशीर्वाद से उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के निदेशक सुभाष कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि “सरस्वती पूजा न केवल विद्या की देवी की आराधना का दिन है, बल्कि यह हमें ज्ञान और नैतिकता की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है।” उन्होंने छात्रों को मेहनत और ईमानदारी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने माँ सरस्वती से ज्ञान, बुद्धि और सफलता का आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना की।