ओईनी न्यूज नेटवर्क उजियारपुर। वर्षों पुरानी एक कहावत है, “जिसका कोई नही होता, उसका भगवान होता है”, और आज इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है, जिले के चर्चित समाजसेवी उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी भाई राजू सहनी ने। समाजसेवी राजू सहनी ने अपने 04 दिवसीय कंबल वितरण समारोह के तहत शुक्रवार 24 जनवरी से लेकर सोमवार 27 जनवरी की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे तक जिला मुख्यालय सहित उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गाँव के हजारों लोगों के बीच कंबल का वितरण कर दिया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड मुख्यालय स्थित रायपुर के मैदान में, भगवानपुर कमला,…
Author: Dr. Sanjay Kumar
अज्ञात वाहन की ठोकर से बाईक सवार फेरी वाले की मौतसमस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांद चौड़ के पास मंगलवार की रात्रि सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए दलसिंहसराय के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर स्थिति देख सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई। मृतक की पहचान दलसिंहसराय के चकनवादा निवासी मो शकील के रूप में हुई है। जो फेरी का काम करता था। गौरतलब है कि घटना के करीब 12 घंटे बाद पुलिस…
केसीसी ऋण किसानों के लिए बेहद लाभकारी– कौशिक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के रीजनल प्रमुख ने मेगा रन वसूली एवं ऋण वितरण शिविर को किया संबोधित रामजी कुमार। समस्तीपुर/पूसा। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की दिघरा शाखा के द्वारा प्रखंड के कल्याणपुर गौड़ गांव में मेगा ऋण वसूली एवं ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीण बैंक ग्राम के रीजनल मैनेजर आनंद कौशिक ने शिविर में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण बैंक लोगों को किफायती एवं आसान दरों पर ऋण उपलब्ध कराती है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बेहद आसानी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क बच्चे के जन्म की सूचना पर आशीर्वाद देने पहुंचे कुछ किन्नरों ने इस खुशी के मौके पर बख्शीश मांगी तो घरवालों ने उनकी पिटाई कर दी। जिसमें कुछ किन्नर घायल हो गये।साथी की पिटाई से आक्रोशित किन्नर समाज के लोगों ने मंगलवार को थाने का घेराव कर जम कर बवाल काटा। हालात ये थे कि थाने के मुख्य द्वार को बंद कर पुलिस को अपनी जान बचानी पड़ी। दरअसल मामला कुछ दिन पहले मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव का है, जहां एक गृहस्वामी के द्वारा बच्चे के जन्म पर बधाई मांगने आये किन्नरों की एक…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय सभागार में मंगलवार को नीलाम पत्र वादों की समीक्षा क्रम में सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी को 1990 तक के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर अगले 10 से 15 दिनों में निष्पादन करने का निर्देश दिया। इसके अलावा सभी नीलाम पत्र वादों को लगातार सुनवाई करते हुए यथाशीघ्र निष्पादन हेतु सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। विदित को पूरे जिले में कुल 57 पदाधिकारी को नीलाम पत्र वाद की सुनवाई की शक्ति प्रदत्त है जिनमें सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, वरीय उप समाहर्ताओ सहित…
ओईनी न्यूज नेटवर्क रामजी कुमार। समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर प्रखंड के हाँसा पंचायत के वार्ड संख्या 10 कोइरी टोल स्थित तोड़ी के खेत में बालक का लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। देखने ही देखते मौके पर काफी तादाद में लोगों की भीड़ जुट गई। मृत बालक की पहचान हांसा पंचायत के महाराजगंज (नागरबस्ती) वार्ड संख्या 04 निवासी मो सफीक के सात वर्षीय नाती मो सलमान के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मो सलमान गत 11 जनवरी 2025 से गायब था। मंगलवार को हांसा पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित कोइरी टोल के तोड़ी खेत से बच्चे का…
ओईनी न्यूज नेटवर्क पूसा। शान्ति समिति के नाम पर सिर्फ खाना पूरी की जाती है, जिस कारण यह बैठक उद्देश्यहीन हो चला है। भाकपा माले नेता अमित कुमार ने पूसा थाना परिसर में सरस्वती पूजा, शबे बरात, और महाशिवरात्रि को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक संपन्न होने की जानकारी मिलने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उक्त बातें कही। हलांकि शांति समिति की बैठक आयोजित होने की सूचना नहीं मिलने पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रखंड अध्यक्षों ने भी खासी नाराजगी जताई है। बताते चलें कि मंगलवार को संपन्न पूसा थाना परिसर में अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। विधायक के शिकायत पर जांचोपरांत कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पुर्व प्रधानाध्यापक सहित 5 शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को लिखे इस आशय के पत्र में उन्होंने लिखा है कि सदस्य बिहार विधान सभा सह अतिरिक्त संसाधन समिति मोरवा से प्राप्त शिकायत आवेदन के आलोक में दिनांक-25.01.2025 को ़प्लस 2 जनता उच्च विद्यालय बाजितपुर करनैल, प्रखंड-मोरया का त्रि सदस्यीय समिति द्वारा जाँच किया गया। समिति द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में पूर्व प्रधानाध्यापक तरूण कुमार झा एव विशिष्ट शिक्षक विकास कुमार झा, चन्दन कुमार, अमरेन्द्र कुमार एवं राजीव…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा,एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से मौसम परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 29 जनवरी-02 फरवरी तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्रायः साफ एवं मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय मध्यम से घना कुहासा छा सकता है। पूर्वानुमानित की अवधि में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 8…
ओईनी न्यूज नेटवर्क नई दिल्ली। राष्ट्रीय पराक्रम दिवस पर दिल्ली में द उम्मीद समस्तीपुर के संस्थापक अमरजीत को राष्ट्रीय युवा प्रेरणा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। बताते चलें कि राजधानी दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार और भारतीय युवा वेलफेयर एसोसिएशन (भारत) द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों और प्रांतों के 40 युवा को सम्मानित किया गया, जो नेताजी सुभाष चंद्र बोस की राह पर चलकर देश सेवा और राष्ट्र प्रेम की भावना से अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के अवसर पर सबसे कम आयु में…