
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर/उजियारपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड कि अंगारघाट थाना क्षेत्र स्थित चैता गांव में अगलगी की घटना में अपना सब कुछ गंवा बैठे परिवारों से जिले के चर्चित समाजसेवी उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी, समाजसेवी राजू सहनी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुलाकात की तथा उनका हालचाल जाना। इस दौरान श्री सहनी के प्रतिनिधिमंडल ने अग्नि पीड़ित सभी चार परिवारों के बीच, 6माह का रासन, घरेलु उपयोग के बर्तन, वस्त्र आदि समेत अन्य सामान प्रदान किए।
इस दौरान दूरभाष पर श्री सहनी ने बताया कि, उन्हें न्यूज के माध्यम से जानकारी मिली कि उजियारपुर प्रखंड के चैता उत्तरी गांव के वार्ड 04 में, 30 जनवरी की देर रात को चार भाईयों के घरों में आग लग गयी जिसमें घर का सारा सामान, कपड़ा, बर्तन, अनाज आदि जलकर राख हो गया है। जिसके बाद उन्होंने अपने साथियों को खाने पीने का सामान, बर्तन, कपड़ा, कंबल आदि के साथ पिड़ित परिवार से मिलने के लिए भेजा है।
यह राहत समाग्री अर्जून दास, अरूण दास, धर्मेंद्र दास व राजकुमार दास व उनके परिजनों को सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में उपलब्ध करा दिया गया है। फोन पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे हमेशा से मानव सेवा के लिए सदैव तत्पर रहे हैं, और आगे भी वह मानव सेवा करते ही रहेंगे। अभी तत्काल जो उनसे संभव हो पाया है पिड़ित परिवार को उपलब्ध करा दिया गया है, आने वाले दिनों में भी वह पिड़ित परिवार के साथ खडे रहेंगे।
बताते चलें कि समाजसेवी राजू सहनी के द्वारा जनहित के लिए किया गया यह कोई पहला काम नही है। इससे पहले भी वह करीब 10 वर्षों से निर्धन, असहाय, गरीब व विधवा विकलांग लोगों के लिए काम करते रहे हैं। इनके द्वारा प्रत्येक वर्ष 50 हजार से भी अधिक निर्धन व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाता रहा है। यही नही विगत दिनों कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर में बदमाशों के द्वारा ई रिक्शा चालक गणेश सहनी की हुई हत्या के बाद उनके दिव्यांग पत्नी व मां से मुलाकात कर उन्हें करीब 30 हजार रूपए का राशन व नकद राशि भी उपलब्ध कराया था,
साथ ही समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के लगुनियां रघुकंठ गांव निवासी, स्वर्गीय ज्ञानरंजन कुमार कुशवाहा के परिजनों से भी मुलाकात कर करीब 30 हजार का राशन किरासन व कपड़े उपलब्ध कराया था। यही नहीं उजियारपुर प्रखंड के करीब आधा दर्जन पंचायतों के करीब दर्जनों छठ घाट पर निजि कोष से छठ व्रतियों के लिए पूजा पंडाल, साउंड, छठ घाट का रंग-रोगन, करीब 30 किलोमीटर में रौशनी की व्यवस्था भी विगत 5 वर्षों से करते आ रहे हैं।
साथ ही विगत 05 वर्षों से भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित प्रखंड मुख्यालय उजियारपुर में भी हजारों लोगों के बीच कंबल का वितरण करते आ रहे हैं। इस दौरान मौके पर भगवानपुर कमला पंचायत के सरपंच पति जयराम सहनी, श्रीराम सहनी, रामश्रेष्ठ सहनी, सुजित कुमार, चन्दन सहनी, चंद्रकांत सिंह, राजेश कुमार सिंह, ललित कुमार सिंह, वरुण कुमार राय, सियाराम राय, रंजीत प्रसाद, सुखलाल सहनी, नकुल सहनी मदन सहनी, बटोरन सहनी सहित दर्जनों की संख्या समाजसेवी राजू सहनी के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मौजूद थे।