ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । आरबी कॉलेज केन्द्र पर इंटर परीक्षा में पहले दिन लगभग 66 छात्राओं पर लाठी चार्ज मामले में एक नया मामला प्रकाश में आया है जब माले नेता अमित कुमार ने मामले की छानबीन की। माले नेता ने संवाददाता को बताया कि निर्धारित समय 9 बजे के कुछ मिनट बाद पहुंचने के कारण छात्रायें परीक्षा से वंचित कर दी गयी। गेट पर तैनात कर्मियों के कारण छात्राओं को देरी हुई, तो परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया गया। जिससे आक्रोशित छात्रायें परीक्षार्थी गेट के ग्रिल पर चढ़ कर उसमें लगा जंजीर तोड़कर अंदर जाने लगे।…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। विद्या व संगीत की अधिष्ठात्री माता सरस्वती देवी बाद में बनी, पहले वे संगीत साधिका ही हैं। दलसिंहसराय स्थित पंडित दुर्गा दत्त संगीत महाविद्यालय परिसर में आयोजित सरस्वती पूजा के अवसर पर संगीत सेवी सह पत्रकार संजय कुमार राजा ने उक्त बातें उपस्थित संगीत के नव साधकों से कही। उन्होंने कहा कि संगीत के प्रथम गुरू देवाधिदेव महादेव ने संगीत के अलौकिक आनंद को धरती पर लाने केलिए जिन लोगों को शिक्षा दी उनमें सरस्वती भी एक थी। बता दें कि महादेव ने महर्षि भरत, व नारद को सबसे पहले संगीत की शिक्षा दी थी। बताते…
ओईनी न्यूज नेटवर्क विद्यापतिनगर । प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कबीर स्थान शेरपुर में पदस्थापित बीपीएससी शिक्षिका सुहानी एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार झा को जिला कार्यालय पदाधिकारी (स्थापना) ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में दोनों शिक्षकों को खानपुर तथा मोहनपुर बीईओ कार्यालय में योगदान देने को कहा गया है। निलंबित किए गए प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार झा पर आरोप है कि उन्होंने अपने विद्यालय में कार्यरत विद्यालय अध्यापिका सुहानी के ई-शिक्षा कोष पर उपस्थिति दर्ज करने में छेड़-छाड़ की थी। साथ ही विभागीय जांच के दौरान पूछे गए स्पष्टीकरण का सही जबाब नहीं दिया। विदित…
सीएस और दंडाधिकारी के संवेदनहीनता व नैतिक उदासीनता का शिकार हुई छात्राएं: आइसा, की परीक्षा केन्द्र पर छात्राओं पर लाठीचार्ज के जिम्मेवार सीएस-मजिस्ट्रेट पर कार्रवाई की मांग ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । सरकार बेटियों को शिक्षित करने केलिए हर प्रयास कर रही है, और बडे बडे प्रतियोगी परीक्षाओं में भी दो चार मिनट लेट होने पर परीक्षा भवन में प्रवेश करने से छात्र-छात्राओं को नहीं रोका जाता है। मगर 12वीं की परीक्षा में इन दोनो बातों की अनदेखी कर तानाशाही दिखाने वाले प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी क्या साबित करना चाहते है यह किसी की समझ में नहीं आया। बहरहाल दलसिंहसराय…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । आपको पता है शहर में एक स्कूल ऐसा भी है जहाँ तमाम सरकारी नियम, कायदे-कानून प्रबंध समिति के सचिव की जेब में रहते हैं? चाहे शिक्षक नियुक्ति का मामला हो या परीक्षा के लिए स्कूल का अधिग्रहण, बच्चों के साइकिल पोशाक राशि का वितरण हो या पढाई लिखाई हर चीज वही तय करते हैं। यहां तक कि जिला शिक्षा पदाधिकारी भी इस विद्यालय की मनमानी में अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं या फिर उनकी भी यहां कुछ नहीं चलती। वह विद्यालय है शहर के बीचोबीच स्टेशन रोड स्थित मिल्लत एकेडमी। यह विद्यालय कम धर्मशाला अधिक…
ओईनी न्यूज नेटवर्क औरंगाबाद। जिले के मदनपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाके में खड़ा वह महावटवृक्ष, जो पांच शताब्दियों का मौन साक्षी है, आज भी अपनी हर शाखा और पत्ते में समय की अनगिनत कहानियों को समेटे हुए है। लगभग एक एकड़ में फैला यह विशाल बरगद का पेड़ न केवल अपनी भव्यता से चमत्कृत करता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का एक अमूल्य संदेश भी देता है। अपने औषधीय गुणों और वैज्ञानिक महत्व के कारण यह वृक्ष प्रकृति की गोद में बसा एक जीवंत स्मारक है, जो अब संरक्षण और संवर्धन के लिए मानवीय संवेदनशीलता की प्रतीक्षा कर रहा है। अभी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर (एसएनबी)। जिले के चर्चित समाजसेवी उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी, समाजसेवी राजू सहनी समस्तीपुर नगर निगम के लगुनियां रघुकंठ भिड़ी टोल गांव पहुंचे। जहां उन्होंने दिवंगत समाजसेवी ज्ञानरंजन कुमार कुशवाहा के परिजनों से मुलाकात किया, तथा उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने स्मृति शेष कुशवाहा के परिजनों को जिसमें 10 बैग चावल, 1 बैग दाल, 1 बैग आंटा, 1 बैग नमक, आलू 2 बैग तेल मसाला आदि सहित करीब 6 माह का राशन किरासन का सामान उपलब्ध कराया। इस दौरान भावुक हुए श्री सहनी ने बताया कि वे किसी दुसरे कार्यक्रम में जा रहे…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । कदाचार मुक्त परीक्षा का दावा और जिस विद्यालय का परीक्षा केन्द्र, उसी विद्यालय के शिक्षक प्रतिनियुक्ति? यह तो वहीं बात हुई न कि दूध की रखवाली का जिम्मा बिल्ली को। यह करिश्मा हुआ है समस्तीपुर में। विदित हो कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा परीक्षा केन्द्र पर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सफल परीक्षा के संचालन हेतु केंद्राधीक्षक के सहमति से परीक्षा में सहयोग हेतु कार्यालय कार्य हेतु केंद्राधीक्षक के अनुशंसा के आलोक में उस सूची का अनुमोदन जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा किया जाता रहा हैं। समस्तीपुर के इतिहास में संभवतः यह पहली…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा,एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से मौसम परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 01-05 फरवरी तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्रायः साफ एवं मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। अगले दो दिनों तक सुबह के समय मध्यम कुहासा छा सकता है। पूर्वानुमानित की अवधि में तापमान में वृद्धि हो सकती है। अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 10 से 12…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर/पूसा। भाकपा-माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने को लेकर पूसा प्रखंड में अवैध वसूली का धंधा परवान पर है।दलाल-बिचौलियों के द्वारा लाभुकों से ₹500 से लेकर 2 हजार रूपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। जबकि नाम जोड़ने में किसी प्रकार की राशि नहीं लेना है। वास्तविक एवं योग्य लाभुकों द्वारा राशि देने में असमर्थता जताने पर उन्हें इस योजना का लाभ भविष्य में नहीं मिलने की बात कहकर बरगलाया जा रहा है। लाभुकों ने बताया है कि…