Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । शनिवार को ताजपुर थाना अन्र्तगत निकसपुर दुर्गा मंदिर के पास स्थित चाय दुकान से जमीन पर कब्जा दिलाने वाला पेशेवर अपराधी राहुल कुमार झा पे० विपिन झा सा०-मोरवाडीह, थाना-मुसरीघरारी, जिला-समस्तीपुर को ताजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता मे एएसपी संजय पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि तलाशी के क्रम में राहुल कुमार झा के पास से 01 लोडेड देशी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिस संबंध में ताजपुर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। श्री पाण्डेय ने बताया कि सत्यापन के क्रम में…

Read More

सुभाष चन्द्र कुमार ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर/पूसा । डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय स्थित ईख अनुसंधान संस्थान के सभागार में बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत गन्ना उत्पादन, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन विषय पर सात दिवसीय प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण में बिहार के 10 जिलें से 50 किसान सम्मिलित हो रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृषि अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी महाविधालय के अधिष्ठाता डॉ रामसुरेश ने कहा कि गन्ने की खेती में आधुनिक तकनीक एवं नवीनतम उन्नतशील बीज के प्रभेदों को समाहित करने की जरूरत है। अप्रत्याशित जलवायु परिवर्तन के दौर…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा – 2025 जारी है। परीक्षा का तीसरा दिन यूं तो शान्तिपूर्ण रहा मगर समिति, एवं शिक्षा विभाग द्वारा कदाचारमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा – 2025 के संचालन का दावा समस्तीपुर में खोखला साबित हुआ। जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षा भवन कार्यालय में कार्यरत सबसे पुराने कर्मी की स्वेच्छाचारिता का परिणाम है कि दूसरे अनुमंडलों में नियुक्त प्रधानाचार्य / प्रभारी प्रधानाचार्य के कनीय कर्मी को समस्तीपुर अनुमंडल में जिला मुख्यालय स्थित परीक्षा केन्द्र के केंद्राधीक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। इस प्रक्रिया में विभागीय दबंगता…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । अगले 5 दिनो में तापमान मे वृद्धि होगी मगर पछिया हवा के कारण कनकनी का अहसास जारी रहेगा। इस बाबत जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से मौसम परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 05-09 फरवरी तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते है। हालाकि पूर्वानुमानित अवधि में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 26 से 28…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। गुवाहाटी। बिहार के समस्तीपुर जिला स्थित उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला निवासी, युवा उद्यमी एवं संवेदनशील समाजसेवी राजू सहनी ने बसंतोत्सव का शुभारंभ करते हुए सोमवार को असम के गुवाहाटी में पूरी श्रद्धा, व विधि-विधान से धूमधाम के साथ विद्या की देवी माता सरस्वती की पुजा अर्चना की, तथा स्थानीय लोगों के बीच पूजा संपन्न होने के बाद प्रसाद का वितरण भी किया l इस दौरान समाजसेवी राजू सहनी ने बताया कि, माता सरस्वती को ज्ञान, शिक्षा, कला, विद्या, बुद्धि और संस्कृति की देवी माना जाता है। ऐसा लोगों का मानना है कि, माता सरस्वती की पूजा…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। जिले के डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित संचार केन्द्र सभागार में समेकित प्रणाली से मत्स्य पालन विषय पर छह दिवसीय प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण कार्यक्रम मंगलवार को आरंभ हुआ। इस अवसर पर उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे निदेशक छात्र कल्याण डॉ रमण त्रिवेदी ने कहा कि मत्स्य पालन में बेहतर उत्पादन से अधिक मुनाफा लेने के लिए समेकित कृषि प्रणाली तकनीक अपनाने की जरूरत है। बिहार राज्य में वर्ष 2010.11 के बाद से मत्स्य पालन के क्षेत्र में पॉलिसियों में बहुत बड़ा बदलाव किया गया है। बिहार के…

Read More

  बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, दूधपूरा, समस्तीपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा। सरस्वती पूजा न केवल विद्या की देवी की आराधना का दिन है, बल्कि यह हमें ज्ञान और नैतिकता की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है। रामजी कुमार। समस्तीपुर। जिले के दूधपूरा स्थित बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में परिसर में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय प्रांगण को मौसमी फूलों एवं रंगोली से सजाया गया है। जिससे पूरा माहौल मनमोहक एवं प्रकृति के सानिध्य में भक्तिमय हो गया। पूजा समारोह की शुरुआत…

Read More

अमित कुमार ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी । अल्यूमीनियम फैक्ट्री में ब्लास्ट मामले के करीब 19 दिन बाद भी ब्लास्ट के जिम्मेदार कानून के लम्बे हाथों से दूर हैं, इससे समस्तीपुर पुलिस के कार्यशैली का कच्चा चिट्ठा खोल रही है। सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाकपा माले नेता अमित कुमार ने कहा कि पीडितों को न्याय दिलाने में पुलिसिया भेदभाव का यह बेहद ज्वलंत उदाहरण है। बताते चलें कि विगत 15 जनवरी को ओईनी थाना क्षेत्र स्थित अल्यूमीनियम फैक्ट्री में ब्वायलर ब्लास्ट हादसे मे चार मजदूरो की मौत हो गई थी। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो…

Read More

कृष्णा इन्स्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पारामेडिकल साइंसेज, में सरस्वती पूजा समारोह पूर्वक आयोजित ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला में स्थापित राज्य के प्रसिद्ध पारामेडिकल, नर्सिंग एवं फार्मेसी कोर्स में प्रशिक्षण देने वाली संस्थान कृष्णा इन्स्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पारामेडिकल साइंसेज, सिंघिया खुर्द, पो०-सिंघिया खुर्द, थाना-कर्पूरीग्राम, जिला- समस्तीपुर- 848113 में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राएँ द्वारा बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना पूरी आस्था और उत्साह के साथ की गई। इस क्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना के बाद संस्थान के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा की देवी माँ सरस्वती का…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। जिले के चर्चित समाजसेवी उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी राजू सहनी ने एक बार फिर ईंसानियत की मिशाल पेश किया है। समाजसेवी राजू सहनी ने भगवानपुर कमला पंचायत के वार्ड संख्या 09 के करीब 40 घरों के लोगों के बीच अपने निजि कोष करीब 102 मीटर में पाईप लाईन करवाकर पीने का पानी पहुंचा दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों के बीच काफी हर्ष का माहौल व्याप्त है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों बताया कि, उनके वार्ड में आधा अधूरा पाईप लाईन बिछाकर नल जल योजना को चालू कर दिया गया था। जबकि उनके वार्ड…

Read More